Wednesday, September 2, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur News : रांझी क्षेत्र में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस का...

Jabalpur News : रांझी क्षेत्र में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस का विरोध : थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, सुंदरकांड की पुस्तक भेंट कर दी चेतावनी

Jabalpur News
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर। रांझी क्षेत्र में लगातार बढ़ते अपराधों और पुलिस प्रशासन की लापरवाही को लेकर कांग्रेस नेताओं ने सोमवार 4 अगस्त को रांझी थाने का घेराव किया। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया और प्रतीकात्मक रूप से सुंदरकांड की पुस्तक भेंट की गई।

Jabalpur News : पूर्व कांग्रेस सचिव सुधीर सोनू दुबे ने कहा कि बीते एक वर्ष में रांझी, मानेगांव, गोकलपुर, करौंदी, शोभापुर और उदयनगर जैसे क्षेत्रों में गंभीर आपराधिक घटनाएं हुई हैं, जिनमें कई लोगों की जान तक चली गई। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता ने हालात और भी भयावह बना दिए हैं।

Jabalpur News : उन्होंने हालिया घटना का जिक्र करते हुए कहा कि गांधी चौक के पास विश्वकर्मा महोली की एक छात्रा पर पेचकस से हमला हुआ, जिसमें उसकी जान भी जा सकती थी। ऐसे हमले रिहायशी और पॉश कॉलोनियों में तक हो रहे हैं, जो सुरक्षा व्यवस्था की विफलता को उजागर करते हैं।

Jabalpur News : कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि क्षेत्र में चाकूबाजी, छेड़छाड़, नशाखोरी और अवैध शराब कारोबार के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो अगली बार ‘लंका कांड’ की पुस्तक सौंपकर बड़ा धरना प्रदर्शन और उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Jabalpur News : इस विरोध कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें रेखा चौधरी, जैनब सैयद, अंजू सुरी, मनीषा सनोने, मोनिका सिंह, जगतमणि चतुर्वेदी, जसवीर सिंह जैसल, राजेंद्र पिल्ले, अमरचंद बावरिया, राजीत यादव, रितेश तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here