Wednesday, September 2, 2026
Home Chhattisgarh Raipur News : शराब माफिया का कॉकटेल खेल जारी, खुलेआम पेटियों में...

Raipur News : शराब माफिया का कॉकटेल खेल जारी, खुलेआम पेटियों में धड़ल्ले से बिक रही शराब….

Raipur News
Raipur News

Raipur News : रायपुर | छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शराब की कालाबाजारी पर लगाम कसने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं, जिसमें एक व्यक्ति को एक बार में सिर्फ एक बोतल शराब देने का नियम है। यह नियम देशी, विदेशी, प्रीमियम ब्रांड्स और बीयर सभी पर लागू है। लेकिन राजधानी रायपुर की हकीकत इस नियम को ठेंगा दिखा रही है।

Raipur News : दुकानों में धड़ल्ले से बिक रहीं शराब की पेटियां, कर्मचारी खुद कर रहे डीलिंग

हमारी टीम ने रायपुर की अलग-अलग शराब दुकानों पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। जब दुकानदारों से शराब की पेटी (24 बोतल) देने की बात कही गई, तो बिना किसी झिझक के कर्मचारी तुरंत सौदा करने को तैयार हो गए। हैरान कर देने वाली बात यह है कि कुछ कर्मचारियों ने तो पेटियों की होम डिलीवरी तक का ऑफर दे डाला। यह सब आबकारी विभाग की नाक के नीचे खुलेआम हो रहा है।

कर्मचारी ही बन रहे कालाबाजारी के मास्टरमाइंड

यह मामला किसी एक दुकान तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर की अधिकांश शराब दुकानों में यही खेल चल रहा है। दुकानों में कार्यरत कर्मचारी खुद कालाबाजारी के मुख्य सूत्रधार बन चुके हैं। नियम तोड़कर धड़ल्ले से शराब की पेटियों में बिक्री हो रही है, जिससे अपराधों में इजाफा और युवाओं में नशाखोरी का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

Raipur News

शराब घोटाले के बावजूद विभाग सुस्त

प्रदेश में बड़े शराब घोटाले के बाद भी आबकारी विभाग की कार्रवाई केवल फाइलों में सिमट कर रह गई है। शहर के बाहरी इलाकों में संचालित शराब दुकानों में ‘कोचियों’ (अवैध शराब विक्रेताओं) का गिरोह सक्रिय है, जो दुकानों से पेटी दर पेटी शराब खरीद कर ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं। इनकी पहुंच अब स्कूली बच्चों और युवाओं तक हो चुकी है, लेकिन विभागीय सख्ती का नामोनिशान नहीं है।

आबकारी विभाग की कार्रवाई पर सवाल

आबकारी आयुक्त राजेश शर्मा ने मामले में कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने कहा, “दुकानों में सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी होती है, फिर भी अगर अवैध बिक्री हो रही है तो यह गंभीर है। यदि किसी के पास ठोस जानकारी है तो विभाग तुरंत कार्रवाई करेगा।”

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here