CG Weather : आंधी-बारिश का कहर : महासमुंद में तैयार धान की फसल बर्बाद, किसानों को लाखों का नुकसान

Sanjay Sahu

 CG Weather : महासमुंद, जिले में बीती रात आई तेज आंधी और बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं किसानों के लिए यह आफत बनकर टूटी। रबी सीजन की तैयार धान की फसल खेतों में ही गिरकर खराब हो गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रभावित किसान अब शासन-प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

CG Weather : महासमुंद मुख्यालय के आसपास के गांव—कौंदकेरा, मुस्की, बनसिवनी, कांपा, गोपालपुर, सोरिद और परसदा (ब) सहित कई क्षेत्रों में खेतों में खड़ी धान की फसल आंधी और बारिश के चलते जमीन पर गिर गई। कई खेतों में पानी भर जाने से फसल पूरी तरह चौपट हो गई है। अलग-अलग गांवों में 30 से 50 एकड़ तक की फसल प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है।

READ MORE: cg-youth-congress-election: छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस में चुनावी संग्राम शुरू! नए चेहरों की एंट्री से बढ़ी हलचल…

CG Weather : स्थानीय किसानों योगेश्वर चन्द्राकर, मुरली चन्द्राकर और नारायण ध्रुव ने बताया कि उनकी फसल कटाई के लिए पूरी तरह तैयार थी और एक-दो दिन में कटाई शुरू होने वाली थी। लेकिन अचानक आई खराब मौसम ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। किसानों का कहना है कि अब उनके सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है—न तो जमीन मालिक को किराया दे पाने की स्थिति है और न ही खाद-बीज का खर्च निकाल पाना संभव दिख रहा है।

प्रशासन ने दिया भरोसा
CG Weather : कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने बताया कि फसल नुकसान की जानकारी मिल चुकी है। सभी एसडीएम को प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कर नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

कहां कितनी हुई बारिश
CG Weather : जिले की छह तहसीलों में औसतन 17.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। महासमुंद में 22 मिमी, बागबाहरा में 25 मिमी, पिथौरा में 10.1 मिमी, बसना में 12.6 मिमी, सरायपाली में 2 मिमी और कोमाखान क्षेत्र में सबसे अधिक 32.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

आगे भी मौसम का अलर्ट
CG Weather : मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, गरज-चमक और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक हल्की बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

READ MORE: CG Suicide : अधूरी प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, बालोद में नाबालिग प्रेमिका संग युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

CG Weather : हाल ही में रायपुर, भिलाई, कोरबा और रायगढ़ में भी तेज बारिश दर्ज की गई, जबकि कांकेर जिले के चारामा क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर पानी भर गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। बारिश के कारण पिछले 24 घंटे में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है।

किसानों की मांग
CG Weather : प्रभावित किसानों ने शासन से शीघ्र सर्वे कर उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि वे आर्थिक संकट से उबर सकें।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *