Tuesday, October 6, 2026
Home Chhattisgarh CG ACCIDENT : मवेशियों से बचने कार पेड़ से टकराई: ड्राइवर की...

CG ACCIDENT : मवेशियों से बचने कार पेड़ से टकराई: ड्राइवर की मौत, युवती समेत 3 की हालत नाजुक

CG ACCIDENT
CG ACCIDENT

CG ACCIDENT : बिलासपुर। बिलासपुर-सकरी रोड पर देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क पर अचानक आए मवेशियों को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पेड़ में फंस गया और उसमें बैठे चारों लोग घंटों तक अंदर ही कैद रहे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद गैस कटर से कार को काटकर सभी को बाहर निकाला। इलाज के दौरान कार चालक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।

CG ACCIDENT : जानकारी के मुताबिक, घुरू निवासी रामेश्वरी मानिकपुरी और बेलतरा के धौंरा मोड़ की रहने वाली सरोज राज मुंगेली नाका चौक स्थित ढाबा सिंह होटल में काम करती हैं। उनकी दोस्ती घुरू निवासी जय यादव और रितेश श्रीवास्तव से थी। बुधवार रात होटल का काम खत्म होने के बाद चारों ने घूमने का प्लान बनाया। रितेश कार लेकर आया और सभी को लेकर कोटा रोड की ओर निकल पड़ा।

CG ACCIDENT : करीब 2:30 बजे लौटते समय सकरी-बिलासपुर रोड पर अचानक मवेशी सड़क पर आ गए। उन्हें बचाने की कोशिश में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह दब गया और सभी लोग अंदर फंस गए। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। दरवाजे नहीं खुलने पर गैस कटर बुलाया गया और घंटों की मेहनत के बाद घायलों को बाहर निकाला जा सका।

CG ACCIDENT : चारों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान कार चालक रितेश श्रीवास्तव की मौत हो गई। उसके दोस्त जय यादव और दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हैं और डॉक्टरों ने उनकी स्थिति नाजुक बताई है। सकरी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे की वजह तेज रफ्तार और अचानक सड़क पर आए मवेशियों को बचाने की कोशिश बताई जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here