Balod Road Accident: यात्रियों से भरी स्लीपर बस लकड़ी से लदे माजदा से टकराई, NH-30 पर मची अफरा-तफरी

Sanjay Sahu
Balod Road Accident:

Balod Road Accident: बालोद। जिले के पुरूर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्लीपर बस सड़क किनारे खड़े लकड़ी से लदे माजदा वाहन से जा टकराई। इस दुर्घटना में बस चालक, परिचालक समेत आठ से अधिक यात्री घायल हो गए।

Balod Road Accident: जानकारी के मुताबिक यह हादसा रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे जगतरा टोल प्लाजा के आगे मरकाटोला कैम्प मोड़ के पास हुआ। यात्रियों से भरी एक स्लीपर बस अचानक सड़क किनारे खड़े माजदा वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Balod Road Accident: बताया जा रहा है कि रॉयल कंपनी की स्लीपर बस सुकमा से धमतरी और रायपुर होते हुए दुर्ग जा रही थी। हादसे के समय बस में करीब 35 से अधिक यात्री सवार थे। अचानक हुई टक्कर से बस में अफरा-तफरी मच गई।

Balod Road Accident: दुर्घटना के दौरान बस की ऊपरी स्लीपर सीटों पर सो रहे कई यात्री झटके के कारण नीचे गिर पड़े, जिससे कई लोगों को चोटें आईं। इस हादसे में बस चालक को गंभीर चोट लगी है, जबकि एक महिला यात्री का पैर बुरी तरह घायल हो गया।

Balod Road Accident: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस के जरिए इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल भेजा गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *