जम्मू-कश्मीर : उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया

Rahul Goshwami

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी आतंकी को भारतीय सेना ने मार गिराया। सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चलाए गए ऑपरेशन डिग्गी-2 के दौरान यह सफलता मिली। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

खुफिया सूचना के बाद शुरू हुआ ऑपरेशन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुरक्षाबलों को सीमा पार से आतंकी गतिविधियों की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन शुरू किया।

14 और 15 मार्च की रात उरी सेक्टर के बुच्छर इलाके में जवानों ने घेराबंदी कर निगरानी बढ़ा दी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को LoC पार करने की कोशिश करते हुए देखा गया।

Read More : Election Commission PC : बंगाल समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान संभव

चुनौती देने पर आतंकी ने शुरू की फायरिंग

जब जवानों ने संदिग्ध आतंकी को रुकने के लिए चुनौती दी, तो उसने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में वह आतंकी मारा गया और घुसपैठ की कोशिश नाकाम हो गई।

मौके से हथियार और गोला-बारूद बरामद

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से एक AK-47 राइफल, पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है। सेना का मानना है कि आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना से सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था।

इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि मारा गया आतंकी अकेला था या उसके साथ अन्य आतंकी भी सीमा पार करने की फिराक में थे। इसी वजह से पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी रखा गया है।

भारतीय सेना ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि सीमा पर किसी भी तरह की घुसपैठ की कोशिश को सख्ती से नाकाम किया जाएगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *