Election Commission PC : बंगाल समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान संभव

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : भारतीय निर्वाचन आयोग आज शाम 4 बजे एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने जा रहा है। इस प्रेसवार्ता में पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा किए जाने की संभावना है।यह प्रेस कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित की जाएगी, जहां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक जानकारी देंगे।

चुनाव आयोग ने पूरी की तैयारियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग की टीम ने हाल ही में सभी चुनावी राज्यों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की।बैठकों में सुरक्षा व्यवस्था, मतदान केंद्रों की स्थिति और लॉजिस्टिक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

पश्चिम बंगाल में बहु-चरणीय चुनाव की संभावना

सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में इस बार 4 से 8 चरणों में मतदान कराया जा सकता है। राज्य के भौगोलिक विस्तार और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए चुनाव आयोग यह फैसला ले सकता है।

पश्चिम बंगाल को लेकर चुनाव आयोग विशेष सतर्कता बरत रहा है, क्योंकि यहां चुनाव के दौरान अक्सर सुरक्षा चुनौती और राजनीतिक तनाव की स्थिति बनती रही है।

Read More : M.P News : बुरहानपुर में कमर्शियल गैस की किल्लत से होटल-ढाबे परेशान, लकड़ी और कोयले की भट्टी पर बन रहा खाना

अन्य राज्यों में कम चरणों में चुनाव

वहीं असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक से तीन चरणों में मतदान कराने की योजना पर विचार किया जा रहा है।पिछले विधानसभा चुनावों की बात करें तो तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में मतदान हुआ था, जबकि असम में तीन चरणों में चुनाव कराए गए थे।

उधर पश्चिम बंगाल में पिछली बार 8 चरणों में मतदान कराया गया था, जो देश के सबसे लंबे चुनाव कार्यक्रमों में से एक रहा।

मतदाता सूची की प्रक्रिया पूरी

चुनाव आयोग ने असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में अंतिम मतदाता सूची के खिलाफ अपील करने की अवधि भी समाप्त कर दी है। इससे यह संकेत मिलता है कि चुनाव कार्यक्रम घोषित करने की पूरी तैयारी कर ली गई है।

चुनावी माहौल होगा तेज

जैसे ही चुनाव आयोग तारीखों की घोषणा करेगा, वैसे ही संबंधित राज्यों में आचार संहिता लागू हो सकती है और चुनावी गतिविधियां तेज हो जाएंगी।

देश की राजनीति के लिहाज से इन पांच राज्यों के चुनाव काफी अहम माने जा रहे हैं और सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की नजर आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हुई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *