Doctor arrested with smack : चौंकाने वाला खुलासा : 52 लाख की स्मैक के साथ डॉक्टर गिरफ्तार, क्लिनिक की आड़ में कर रहा था तस्करी

VIKASH KHALKHO

Doctor arrested with smack : विकासनगर (उत्तराखंड)। उत्तराखंड के विकासनगर में नशा तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने नियमित चेकिंग के दौरान एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो पेशे से डॉक्टर है और अपनी क्लिनिक चलाने की आड़ में लंबे समय से ड्रग्स तस्करी के अवैध धंधे में लिप्त था। आरोपी डॉक्टर आरिफ के पास से पुलिस ने 173 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 52 लाख रुपये आंकी जा रही है। इस बड़े खुलासे के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

Read More : Nowgam blast : फास्ट-ट्रैक मोड में नौगाम ब्लास्ट की जांच: फॉरेंसिक एक्सपर्ट ग्राउंड पर, खाद बेचने वालों से पूछताछ शुरू

हरबर्टपुर बस अड्डे पर पकड़ा गया आरोपी

जानकारी के अनुसार, विकासनगर पुलिस टीम हरबर्टपुर बस अड्डे के पास वाहनों की नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक से गुजर रहे एक युवक को शक के आधार पर रोका गया। गहन पूछताछ और तलाशी के दौरान युवक के पास से स्मैक पाई गई। युवक की पहचान खुशहालपुर निवासी 32 वर्षीय डॉक्टर आरिफ के रूप में हुई, जो सहारनपुर, उत्तर प्रदेश का मूल निवासी है और लगभग आठ साल पहले देहरादून के खुशहालपुर गांव में आकर बस गया था। यहीं उसने अपना क्लिनिक खोला था, जिसे वह नशे की तस्करी के लिए एक ‘कवर’ के रूप में इस्तेमाल कर रहा था।

Doctor arrested with smack :
महिला तस्कर से स्मैक खरीदने का खुलासा

बरामद स्मैक का वजन 173 ग्राम से अधिक निकला, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल डॉक्टर आरिफ को हिरासत में लिया और उसकी बाइक सीज कर दी। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी डॉक्टर आरिफ ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। आरोपी ने बताया कि उसने यह स्मैक एक महिला तस्कर से खरीदी थी, जिसका नाम मेहराज बताया जा रहा है और जो फिलहाल फरार है। यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क की मुख्य कड़ी मानी जा रही महिला तस्कर मेहराज की तलाश में जुट गई है।

Read More : Sports Festival : रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा में खेल महोत्सव में विजेताओं को सम्मानित किया

Doctor arrested with smack :
‘ऑपरेशन शक्ति’ के तहत कार्रवाई

विकासनगर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर आरिफ के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और अब उसके पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन शक्ति’ के तहत नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं और नशा तस्करी में शामिल लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है। एक डॉक्टर के इस तरह के संगीन अपराध में शामिल होने से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों में भी निराशा और आश्चर्य का माहौल है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *