Friday, August 21, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal Vishwas Sarang vs Jitu Patwari : कर्ज पर कांग्रेस को मंत्री सारंग...

Vishwas Sarang vs Jitu Patwari : कर्ज पर कांग्रेस को मंत्री सारंग का जवाब: “जनता के कल्याण के लिए ऋण लेना बुरा नहीं, प्रदेश में है आर्थिक अनुशासन”

Vishwas Sarang vs Jitu Patwari : भोपाल (4 फरवरी 2026)। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा सरकार पर लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि बिना तथ्यों के विरोध करना कांग्रेस की पुरानी आदत बन चुकी है। उन्होंने अर्थव्यवस्था से लेकर विदेश नीति तक के मुद्दों पर सरकार का बचाव किया और कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

अर्थशास्त्र और कर्ज पर सफाई जीतू पटवारी के ‘अर्थशास्त्र’ वाले बयान पर पलटवार करते हुए सारंग ने कहा, “डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में पूर्ण आर्थिक अनुशासन है। मध्य प्रदेश ने केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित सीमा से कम ऋण लिया है। अर्थशास्त्रियों का भी यही मानना है कि जनता के कल्याण के लिए ऋण लेने में कोई बुराई नहीं है।”

ट्रेड डील और ‘स्क्रिप्टेड’ राजनीति भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कांग्रेस के विरोध को सारंग ने अज्ञानता करार दिया। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी हमेशा स्क्रिप्टेड बातें करते हैं, इसलिए उनके प्रदेश अध्यक्ष भी वही दोहरा रहे हैं। पीएम मोदी ने सिद्ध किया है कि उनके लिए ‘राष्ट्र प्रथम’ है। अमेरिका के साथ यह डील भारत के ‘विश्वगुरु’ बनने की दिशा में एक बड़ा कदम है।”

कांग्रेस की नई कार्यकारिणी और ‘टैलेंट’ पर प्रहार कांग्रेस के ‘टैलेंट हंट’ और नई कार्यकारिणी पर तंज कसते हुए सारंग ने कहा, “योग्यता और टैलेंट कांग्रेस की डिक्शनरी में ही नहीं है। अगर टैलेंट की बात होती, तो न इंदिरा गांधी, न राजीव गांधी और न ही राहुल गांधी नेता बनते। कांग्रेस केवल अपने गुर्गों को पद बांट रही है।” उन्होंने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि वे अपनी पूरी कार्यकारिणी को एक साथ एक मंच पर इकट्ठा करके दिखाएं।

जीआई टैग और विकास के अवसर मध्य प्रदेश के उत्पादों को जीआई टैग (GI Tag) दिलाने की पहल पर सारंग ने मुख्यमंत्री की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान मिलेगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने केंद्रीय बजट को 2047 के ‘विकसित भारत’ की नींव बताया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here