Wednesday, February 11, 2026
24.1 C
Raipur

sukma News: दूरस्थ वनांचल ग्राम पूवर्ती में कलेक्टर अमित कुमार का जनसंवाद , पूवर्ती में विकास कार्यों सहित ग्रामीण आजीविका को मिलेगा बढ़ावा

sukma News: कृष्णा नायक/ सुकमा : सुकमा कलेक्टर अमित कुमार ने शनिवार को दूरस्थ क्षेत्र ग्राम पूवर्ती का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से आधार कार्ड अनिवार्य रूप से बनवाने कहा कि ताकि आधार के माध्यम से शासन की अधिकांश योजनाओं का लाभ आप सभी हितग्राहियों को मिल पाए।

sukma News: उन्होंने ग्रामीणों को जानकारी दी कि ग्राम में पट्टा बनाने, सामुदायिक भवन, स्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनवाड़ी केंद्र के निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा। कलेक्टर अमित कुमार ने ग्राम पूवर्ती में संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण किया। आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने मध्यम कुपोषित बच्चे को एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) में भर्ती कर समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनवाड़ी के माध्यम से बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को समय पर पोषण आहार उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

sukma News: ग्रामीणों से योजनाओं पर संवाद, आजीविका संवर्धन के निर्देश

sukma News: निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुमार ने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने हेतु गाय एवं बकरी शेड निर्माण के प्रकरण स्वीकृत करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों को आवास स्वीकृति प्रदान करने, श्रम पंजीयन हेतु ग्राम में विशेष शिविर आयोजित करने तथा एनआरएलएम के माध्यम से आजीविका गतिविधियों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ग्राम पूवर्ती में विद्युत व्यवस्था एवं नलकूप सुविधा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

sukma News: स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा

sukma News: कलेक्टर अमित कुमार ने स्वास्थ्य स्टाफ से दूरस्थ क्षेत्रों में चल रहे मलेरिया जांच अभियान की जानकारी ली। उन्होंने मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम पर विशेष ध्यान देने एवं संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही हेल्थ सेंटर एवं पंचायत भवन के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हांकन करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए ।

sukma News: पीडीएस भवन एवं राशन भंडारण व्यवस्था का निरीक्षण

sukma News: ग्राम पूवर्ती स्थित पीडीएस भवन का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने राशन भंडारण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम में यदि कोई दिव्यांगजन पात्र है, तो उसे निशक्तजन राशन कार्ड के अंतर्गत नियमित रूप से राशन उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

Share The News

Latest YouTube Videos

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Gwalior News : कलश यात्रा के दौरान भगदड़, महिला की मौ*त, 8 घायल

Gwalior News : कलश यात्रा के दौरान भगदड़, महिला की मौ*त, 8 घायल

PWD corruption CG: पूर्व गृह मंत्री का लेटर बम! PWD के मुख्य अभियंता पर CBI जांच की मांग..

PWD corruption CG: पूर्व गृह मंत्री का लेटर बम! PWD के मुख्य अभियंता पर CBI जांच की मांग..

Latest YouTube Shorts

Durg Chhattisgarh  : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

Durg Chhattisgarh : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

मरीन ड्राइव पार्किंग विवाद : महापौर मीनल चौबे का बयान...

मरीन ड्राइव पार्किंग विवाद : महापौर मीनल चौबे का बयान...

PWD चीफ इंजीनियर की PM से शिकायत, क्या बोले अजय चंद्राकर.....

PWD चीफ इंजीनियर की PM से शिकायत, क्या बोले अजय चंद्राकर.....

होली से पहले किसानों को एकमुश्त पैसा मिलेगा 25 लाख किसानों को 10 हजार करोड़ का होगा भुगतान.....

होली से पहले किसानों को एकमुश्त पैसा मिलेगा 25 लाख किसानों को 10 हजार करोड़ का होगा भुगतान.....

जन गण मन से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम, नई गाइडलाइन जारी....

जन गण मन से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम, नई गाइडलाइन जारी....

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG NEWS : माकड़ी क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन — चैलेंजर टीम बनी दूसरे सीजन की विजेता

रोशन सेन/माकड़ी। पटेल पारा, माकड़ी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds