Special Intensive Revision : नई दिल्ली। वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और विपक्षी इंडिया ब्लॉक के नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर वोट चोरी के आरोप लगाए और चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा किया।
Read More : CG NEWS : छत्तीसगढ़ के इन गांवों में शराब पीना पड़ेगा महंगा, पकड़ाए तो मिलेगी सौफनाक सजा
मोहन यादव ने राहुल गांधी पर हमला बोला
बीजेपी की सरकार वाले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम में राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र चुनाव आयोग की वजह से मजबूत है।
Read More : Chhattisgarh Mandapam – स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ राजभवन के दरबार हॉल बना ‘छत्तीसगढ़ मण्डपम’
मोहन यादव ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि चुनाव आयोग हर परीक्षा में खरा उतरा है, लेकिन राहुल गांधी इतनी “मोटी चमड़ी” वाले हैं कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट की बार-बार फटकार का उन पर कोई असर नहीं होता। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी बार-बार संस्थाओं को कठघरे में खड़ा करते हैं।
Read More : CG NEWS : छत्तीसगढ़ के इन गांवों में शराब पीना पड़ेगा महंगा, पकड़ाए तो मिलेगी सौफनाक सजा
पुराने विवाद और निशाने पर राहुल गांधी
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह भी याद दिलाया कि सुप्रीम कोर्ट ने ‘चौकीदार चोर है’ जैसे बयान के लिए दंडित किया था, लेकिन राहुल गांधी ने अपनी भाषा और रवैया नहीं बदला। उन्होंने राहुल गांधी को अर्बन नक्सल भी कहा।
राहुल गांधी का आरोप
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों का खुलासा किया और दावा किया कि यह बड़े पैमाने पर और नियोजित तरीके से किया जा रहा है। इसके बाद से ही मोहन यादव उन पर लगातार हमलावर हैं।













