Thursday, September 24, 2026
Home Raipur Indigo Flight: इंडिगो फ्लाइट में फिर गड़बड़ी, यात्री हुए हलाकान

Indigo Flight: इंडिगो फ्लाइट में फिर गड़बड़ी, यात्री हुए हलाकान

Indigo Flight: There is another problem in Indigo flight
Indigo Flight: There is another problem in Indigo flight

Indigo Flight, Raipur: रायपुर के स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची इंडिगो की एक फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया जब 6 जून की शाम हैदराबाद से रायपुर की उड़ान के दौरान एयर कंडीशनर अचानक बंद हो गया, जिससे फ्लाइट में मौजूद बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे और बीमार यात्रियों को अत्यधिक गर्मी से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोरबा निवासी अंकित अग्रवाल समेत अन्य यात्रियों ने बताया कि लगभग 560 किलोमीटर की उड़ान में लगातार एसी बंद रहने से यात्रियों की हालत खराब हो गई। यात्रियों ने एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए टिकट का पैसा वापस करने और उचित मुआवजा देने की मांग की है। रायपुर पहुंचते ही सिविल एविएशन विभाग में शिकायत दर्ज कराई गई। विशेषज्ञों ने फ्लाइट में एसी खराब होने की घटना को सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर बताया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here