राजनांदगांव। संस्कार धानी गरबा उत्सव समिति द्वारा शिवनाथ वाटिका में आयोजित ‘शाइनिंग फेस ऑफ द इवनिंग’ अवॉर्ड में युवा प्रतिभावान शाश्वत (राहुल) शर्मा को सम्मानित किया गया।
बहुत कम उम्र में ही अपनी मधुर आवाज से भजन गायन में लोगों का मन मोहने वाले राहुल शर्मा ने बाबा रामदेव भजन, खाटू श्याम भजन सहित कई राज्यस्तरीय धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया है। वे पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से भी आशीर्वाद ले चुके हैं, जिन्होंने उनके गायन की प्रशंसा की है।
Read More : Vivo V60e Smartphone : मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 और 50MP AI सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्चिंग तैयार
राहुल अपनी पढ़ाई के साथ-साथ धार्मिक आयोजनों में भी सक्रिय रहते हैं। उनकी इसी रुचि और कड़ी मेहनत के चलते विभिन्न अवसरों पर उन्हें प्रतिभा सम्मान से नवाजा जाता रहा है। इसी कड़ी में उत्सव वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें ‘शाइनिंग फेस ऑफ द इवनिंग’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।













