CG News : ‘शाइनिंग फेस ऑफ द इवनिंग’ अवॉर्ड से सम्मानित हुए शाश्वत (राहुल) शर्मा

VIKASH KHALKHO

राजनांदगांव। संस्कार धानी गरबा उत्सव समिति द्वारा शिवनाथ वाटिका में आयोजित ‘शाइनिंग फेस ऑफ द इवनिंग’ अवॉर्ड में युवा प्रतिभावान शाश्वत (राहुल) शर्मा को सम्मानित किया गया।

बहुत कम उम्र में ही अपनी मधुर आवाज से भजन गायन में लोगों का मन मोहने वाले राहुल शर्मा ने बाबा रामदेव भजन, खाटू श्याम भजन सहित कई राज्यस्तरीय धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया है। वे पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से भी आशीर्वाद ले चुके हैं, जिन्होंने उनके गायन की प्रशंसा की है।

Read More : Vivo V60e Smartphone : मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 और 50MP AI सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्चिंग तैयार

राहुल अपनी पढ़ाई के साथ-साथ धार्मिक आयोजनों में भी सक्रिय रहते हैं। उनकी इसी रुचि और कड़ी मेहनत के चलते विभिन्न अवसरों पर उन्हें प्रतिभा सम्मान से नवाजा जाता रहा है। इसी कड़ी में उत्सव वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें ‘शाइनिंग फेस ऑफ द इवनिंग’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *