CG NEWS : उम्मीद संस्था और कर्मचारियों के साथ केक काटकर मनाया जन्मदिन

Sanjay Sahu
CG NEWS :

CG NEWS : रामकुमार भारद्वाज/ कोंडागांव : कोंडागांव जिले के फरसगांव राजस्व अनुविभागीय अधिकारी डिप्टी कलेक्टर अशवन कुमार पुसाम ने 02 जुलाई बुधवार को अपने जन्मदिन पर एसडीएम कार्यालय परिसर में कटहल का पेड़ लगाकर पौधा रोपण किये । वही उम्मीद सामजिक संस्था सदस्यों, एसडीएम कार्यालय और तहसील कार्यालय में रहने वाले कर्मचारियों के साथ केक काटकर जन्मदिन को मनाया।

CG NEWS : सभी लोगो ने उन्हें बधाई व शुभकामनाये दिए । इस दौरान एसडीएम अशवन कुमार पुसाम ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार है, पेड़ पौधों के बिना जीवन की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती है। जब तक हरे- भरे वृक्ष है तब तक हमारी सांसे सुरक्षित है इसी संदेश के साथ हम सभी को पर्यावरण को बचाये रखने अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाना चाहिए और लोगो को भी पेड़ लगाने जागरूक करना चाहिए । पेड़ पौधे लगाने के साथ उनकी रक्षा करना भी जरूरी है। एसडीएम ने अपने सम्बंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी लोग अधिक से अधिक पेड़ लगाये और उनके संरक्षण व संवर्धन भी करे ।

CG NEWS : इस दौरान तहसीलदार डॉ जयकुमार नाग, नायब तहसीलदार निधि नेताम, आरआई गुमान दीवान, उम्मीद के सदस्य फिरोज मेमन, डिक्की जायसवाल, पत्रकार रामकुमार भारद्वाज, अनिल नेताम, पटवारी शिव पोयम, पवन नेताम,भृत्य दीनू निर्मलकर, सहित अन्य लोग उपस्तिथ थे ।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *