Shajapur Road Accident : शाजापुर। रविवार सुबह शाजापुर के पास ग्राम कतवारिया में दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हुई। हादसा इतना तेज था कि दोनों कारों के परचक्के उड़ गए। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई।
Shajapur Road Accident : प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक एक युवक दुपाड़ा का और दूसरा डोकर गांव का बताया जा रहा है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल शाजापुर भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।













