Ukraine Peace Deal : क्या रूस-यूक्रेन युद्ध पर लगेगा विराम? ट्रंप-जेलेंस्की बैठक से टिकी दुनिया की नजर

वॉशिंगटन/फ्लोरिडा: यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध को समाप्त करने की दिशा में एक अहम कूटनीतिक पहल के तहत यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आज फ्लोरिडा में मुलाकात होने जा रही है। यह बैठक ऐसे समय पर हो रही है, जब 20-प्वाइंट वाले शांति ढांचे और सुरक्षा गारंटी समझौते को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है।

शांति समझौते पर 90% काम पूरा

जेलेंस्की ने बताया कि अमेरिका और यूक्रेन के बीच सुरक्षा गारंटी को लेकर प्रस्तावित समझौते का करीब 90 प्रतिशत मसौदा तैयार हो चुका है। अमेरिका की ओर से 15 साल की सुरक्षा गारंटी का प्रस्ताव रखा गया है, जिसे भविष्य में बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, यूक्रेन इससे अधिक लंबी अवधि की सुरक्षा व्यवस्था चाहता है ताकि भविष्य में रूस के किसी भी संभावित हमले को रोका जा सके।

Read More : M.P Weather : मध्य प्रदेश में बढ़ी ठंड की मार, सर्द हवाओं से कांपा प्रदेश, मंदसौर सबसे ठंडा

ट्रंप का सख्त रुख

डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा कि जब तक वे किसी समझौते को मंजूरी नहीं देते, तब तक उसे अंतिम नहीं माना जा सकता। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह बैठक सकारात्मक रहेगी और वे जल्द ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी बातचीत कर सकते हैं।

डोनबास और जापोरिज्जिया प्रमुख मुद्दे

बैठक में डोनबास क्षेत्र, डोनेट्स्क-लुहांस्क, और जापोरिज्जिया परमाणु बिजली संयंत्र जैसे संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा होगी। रूस पूरे डोनबास पर नियंत्रण चाहता है, जबकि यूक्रेन मौजूदा मोर्चों पर ही युद्धविराम की मांग कर रहा है।

जनमत संग्रह का विकल्प

जेलेंस्की ने संकेत दिया है कि यदि अमेरिका यूक्रेन के रुख का समर्थन नहीं करता, तो 20-प्वाइंट शांति प्रस्ताव को रेफरेंडम में रखा जा सकता है, बशर्ते रूस 60 दिन के युद्धविराम पर सहमत हो।

बातचीत के बीच हमले जारी

शांति वार्ता के बावजूद रूस ने यूक्रेन की ऊर्जा अवसंरचना पर हमले तेज कर दिए हैं। हालिया हमलों में खारकीव में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि ओडेसा क्षेत्र को भी निशाना बनाया गया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories