Sehore News : सीहोर : सीहोर ज़िले के दोराहा थाना क्षेत्र में गौ-तस्करी का मामला सामने आने के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया है। पुलिस ने परवलिया थाना क्षेत्र में गौ-मांस परिवहन करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सूत्रों के अनुसार, इस मामले में चार से पांच लोग शामिल थे, जिनमें से एक आरोपी की पहचान दोराहा सिकंदरगंज निवासी मूवीन अली पिता इसाक अली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पर पहले से भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
Sehore News : घटना के विरोध में सकल हिंदू समाज, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने आज दोराहा और झरखेड़ा बाजार को पूरी तरह बंद रखा। संगठनों के प्रतिनिधियों ने तहसीलदार और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
Sehore News : ज्ञापन में मांग की गई है कि आरोपी के अवैध मकान पर बुलडोजर चलाया जाए, व्यापारिक लाइसेंस निरस्त किए जाएं और शासकीय भूमि से कब्जा हटाया जाए। हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।











