Sehore News : आरएसएस प्रचारक और एसआई के बीच विवाद ने पकड़ा तूल, नारेबाजी के बाद अधिकारी लाइन अटैच

Sehore News : सुनील शर्मा/ सीहोर : शहर में रविवार को निकाले जाने वाले आरएसएस के पथ संचलन की तैयारी के दौरान आरएसएस प्रचारक शाश्वत सक्सेना और कोतवाली में पदस्थ एसआई कोशलेन्द्र के बीच देर रात विवाद हो गया। प्रचारक ने एसआई पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

Sehore News : घटना के बाद आरएसएस स्वयंसेवक, बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कोतवाली थाने पहुंच गए और जोरदार नारेबाजी करने लगे। कार्यकर्ताओं की मांग थी कि एसआई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाए।

Sehore News : विवाद बढ़ता देख वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने तत्काल मामले को संज्ञान में लिया और एसआई कोशलेन्द्र को लाइन अटैच कर दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ। यह घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories