Friday, August 21, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Murder : ड्रोन कंपनी के मालिक ने सगे भाई को मारी...

Raipur Murder : ड्रोन कंपनी के मालिक ने सगे भाई को मारी गोली, 2 साल बाद आया फैसला, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद

raipur murder

रायपुर: राजधानी रायपुर के बहुचर्चित भाई हत्याकांड में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। करोड़पति बिजनेसमैन पीयूष झा को अपने सगे भाई पराग झा की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। अदालत ने हत्या के साथ-साथ अवैध हथियार रखने के आरोप को भी पूरी तरह सिद्ध माना है।

क्या है पूरा मामला

घटना 25 फरवरी 2024 की है। रायपुर के सफायर ग्रीन फेज-2 कॉलोनी में रहने वाले पीयूष झा ने घरेलू विवाद के दौरान अपने छोटे भाई पराग को सिर में गोली मार दी थी। दोनों भाई मिलकर ड्रोन निर्माण की कंपनी चला रहे थे। घटना के समय दोनों के बीच शराब के नशे में झगड़ा हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया।

Read More : Big News : रायपुर की सड़कों पर मौत का तांडव! 2025 में मौतों में 9.35% बढ़ोतरी, 335 दिनों में 573 लोगों की मौत

मां को किया वीडियो कॉल

हत्या के बाद पीयूष ने अपनी मां को वीडियो कॉल कर पराग की लाश दिखाई और फरार हो गया। मां की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शहर में नाकेबंदी कर आरोपी को डीडीनगर इलाके से गिरफ्तार किया गया।

जांच में हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस जांच में सामने आया कि घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल का कोई लाइसेंस नहीं था। आरोपी लंबे समय से शराब की लत और मानसिक तनाव से जूझ रहा था। सरकारी वकील बसंत गोड़ ने कोर्ट में सभी सबूत मजबूती से पेश किए।

कोर्ट का सख्त रुख

अदालत ने कहा कि यह एक सोची-समझी हत्या है और समाज में ऐसे अपराधों के लिए कठोर संदेश देना जरूरी है। इसी आधार पर आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here