Sehore News: सुनील शर्मा/सीहोर : “सीहोर के आष्टा में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पार्वती थाना क्षेत्र के अंतर्गत 21 दिसंबर को करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर हुए हमले और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।
Sehore News: कल रात पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर 6 और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले भी 4 आरोपी पकड़े जा चुके थे, जिसके बाद इस मामले में अब तक कुल 10 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर इन आरोपियों की पहचान की थी। पकड़े गए आरोपी शेखपुरा, रोशनपुरा और सारंगपुर के निवासी हैं। पुलिस का कहना है कि शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।”













