Wednesday, September 2, 2026
Home Madhya Pradesh Indore News : इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में शिलांग...

Indore News : इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में शिलांग पुलिस ने पेश की चार्जशीट, भाई ने मीडिया से की बात

Indore News
Indore News

Indore News : इंदौर : इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में शिलांग पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी है। इस मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू हो गई है। चार्जशीट पेश होने के बाद, राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी शिलांग पहुंचे और उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह अपने वकील से मिलने आए हैं।

Indore News : विपिन रघुवंशी ने मीडिया को बताया कि वह अपने वकील से केस में लगी धाराओं और आगे की कार्यवाही के बारे में जानने आए थे। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में सरकारी वकील भी हैं और उनके वकील ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वे भी इस केस पर पूरा ध्यान देंगे। विपिन ने कहा कि फिलहाल उन्हें चार्जशीट की कॉपी नहीं मिली है क्योंकि मामले की सुनवाई अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन वह चार्जशीट की कॉपी मिलने के बाद इंदौर लौट जाएंगे।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here