Thursday, September 24, 2026
Home Madhya Pradesh रीवा के इतिहास में पहली बार ड्रग माफिया की 2.02 करोड़ की...

रीवा के इतिहास में पहली बार ड्रग माफिया की 2.02 करोड़ की संपत्ति फ्रीज़, SAFEMA कोर्ट का बड़ा आदेश

ड्रग माफिया : रीवा। विंध्य क्षेत्र में नशे के कारोबार पर लगाम कसने की दिशा में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। रीवा पुलिस ने इतिहास में पहली बार किसी ड्रग माफिया की 2 करोड़ 2 लाख रुपये की अचल संपत्ति को फ्रीज़ करवा दिया है। यह कार्रवाई कोरेक्स तस्कर विजय साहू उर्फ ‘बुच्ची’ के खिलाफ की गई है, जिसने रीवा और कटनी में नशे के पैसों से संपत्तियाँ खरीदी थीं।

Read More : नर्मदापुरम भाजपा नेता नागेंद्र तिवारी पर कॉलेज गेट के बाहर चाकू से हमला, दो युवक हिरासत में

इस कार्रवाई के पीछे चोरहटा थाना प्रभारी की लंबी और तथ्यात्मक जांच रही। उन्होंने विभिन्न विभागों की मदद से संपत्ति और आय के स्रोतों से जुड़े साक्ष्य जुटाए, जिन्हें मुंबई स्थित SAFEMA (Smugglers and Foreign Exchange Manipulators Act) कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। कोर्ट ने विजय साहू, उसकी पत्नी और साले के नाम पर खरीदी गई संपत्तियों को फ्रीज़ करने का आदेश जारी किया।

सीएसपी डॉ. रितु उपाध्याय ने जानकारी दी कि आरोपी विजय साहू वर्ष 2007 से नशे की तस्करी में संलिप्त है। वर्ष 2018 से 2025 के बीच वह विंध्य में ड्रग माफिया के रूप में सक्रिय रहा और कोरेक्स, प्रतिबंधित नशीले पदार्थों और टेबलेट्स की तस्करी से करोड़ों की संपत्ति बनाई।

उसके खिलाफ रीवा जिले में 17 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। उसने जो संपत्तियाँ खरीदीं, वे उसके स्वयं, पत्नी और साले के नाम रजिस्टर्ड हैं, जिन्हें अब SAFEMA कोर्ट के आदेश पर फ्रीज़ कर लिया गया है।

Read More : पोस्टिंग की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठीं B.Sc नर्सिंग छात्राएं, जबलपुर मेडिकल कॉलेज में मचा हड़कंप

पुलिस का मानना है कि यह कार्रवाई ड्रग तस्करों और नशे के कारोबार से जुड़े अन्य अपराधियों के लिए कड़ा संदेश है। यह रीवा जोन में पहली ऐसी कानूनी कार्रवाई है, जिसमें नशे के धंधे से अर्जित संपत्ति को सरकार ने जब्त किया है।

पुलिस को उम्मीद है कि इससे छोटे स्तर पर नशे की तस्करी में लगे अपराधियों के हौसले पस्त होंगे और समाज में नशे के खिलाफ एक सख्त माहौल बनेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here