नर्मदापुरम भाजपा नेता नागेंद्र तिवारी पर कॉलेज गेट के बाहर चाकू से हमला, दो युवक हिरासत में

चाकू से हमला : नर्मदापुरम। शहर के शासकीय होम साइंस कॉलेज गेट पर शुक्रवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब भाजपा नेता और ABVP के पूर्व संगठन मंत्री नागेंद्र तिवारी पर दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में भाजपा नेता नागेंद्र तिवारी के हाथ में गंभीर चोट आई है। घायल अवस्था में उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Read More : पोस्टिंग की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठीं B.Sc नर्सिंग छात्राएं, जबलपुर मेडिकल कॉलेज में मचा हड़कंप

प्राप्त जानकारी के अनुसार नागेंद्र तिवारी कॉलेज परिसर के बाहर थे, जहाँ उन्होंने दो युवक और एक छात्रा को कॉलेज परिसर से बाहर जाने की समझाइश दी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। कुछ ही देर में विवाद हिंसक हो गया और गुस्से में आए युवकों ने चाकू से हमला कर दिया।

भाजपा नेता नागेंद्र तिवारी ने बताया: “मैंने बस इतना ही कहा था कि परिसर के अंदर अनावश्यक रूप से न बैठें, इसी बात पर वे भड़क गए और मुझ पर चाकू से हमला कर दिया।”

घटना के बाद कॉलेज गेट पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल नागेंद्र को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों हमलावरों को हिरासत में ले लिया है और मामले की तहकीकात जारी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि: “हम भाजपा नेता का बयान दर्ज कर रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है, हमलावरों की पहचान कर ली गई है और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

Read More : मलेशिया में छत्तीसगढ़ का दीपक गिरफ्तार! लापता युवक को लेकर अब खुला बड़ा राज, विदेश मंत्रालय भी हरकत में

इस घटना के बाद कॉलेज प्रशासन और पुलिस पर भी सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिर कॉलेज गेट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories