Indore News : इंदौर को मिला नया ग्रामीण डीआईजी, मनोज कुमार सिंह ने संभाला जिम्मा

Sanjay Sahu
Indore News

Indore News : इंदौर : इंदौर के नए ग्रामीण डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने जिले में अपनी नई जिम्मेदारी संभालने से पूर्व गुरुवार सुबह खजराना गणेश मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने जिले में बेहतर पुलिसिंग और आम जनता के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की बात कही।

Indore News : दरअसल नवागत डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास का रिश्ता सबसे महत्वपूर्ण है। हमारा उद्देश्य है कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए, आमजन की सुरक्षा और विश्वास दोनों को बनाए रखा जाए। डीआईजी सिंह इसके पूर्व धार जिले में डीआईजी के पद पर कार्यरत थे और वहां उनके कार्यकाल को प्रशासनिक सजगता और जनता से संवाद के लिए सराहा गया।

Indore News : वही इंदौर में ग्रामीण क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत व संवेदनशील बनाने के लिए उन्होंने टीम के साथ समर्पित भाव से काम करने का आश्वासन दिया। पदभार ग्रहण से पहले धार्मिक स्थल पर पहुंचकर आशीर्वाद लेने की परंपरा को उन्होंने एक शुभ शुरुआत बताया।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *