चूरू (राजस्थान)। हनुमान भक्तों के प्रमुख धाम सालासर बालाजी मंदिर में आज प्रातः भव्य मंगला आरती संपन्न हुई। सुबह की पहली आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर “जय श्रीराम, जय बजरंगबली” के जयकारों से गूंज उठा। परंपरा के अनुसार बालाजी महाराज को मखमली वस्त्र धारण कराए गए और चना, गुड़ व बेसन का भोग अर्पित किया गया।
READ MORE : मेकाहारा में प्रसव त्रासदी टली, महिला ने शौचालय में दिया बच्ची को जन्म
आरती के दौरान ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और भक्तों की गूंज ने वातावरण को और पवित्र बना दिया। मंगला आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण भी किया गया। हर दिन हजारों भक्त दर्शन के लिए सालासर धाम पहुंचते हैं, लेकिन मंगलवार और शनिवार को विशेष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।











