CG News : मेकाहारा में प्रसव त्रासदी टली, महिला ने शौचालय में दिया बच्ची को जन्म

रायपुर : रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय में आरंग से आई एक गर्भवती महिला का प्रसव शौचालय में ही हुआ। महिला ने प्रसव पीड़ा को मल त्याग की आवश्यकता समझा और इसी दौरान शौचालय में 2.4 किलो वजनी स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।

सूचना मिलते ही ओपीडी स्टाफ मौके पर पहुंचा और महिला को सुरक्षित प्रसव कक्ष में ले जाया गया। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की देखरेख में मां और बच्ची को तुरंत प्राथमिक इलाज दिया गया।

डॉक्टरों ने बताया कि नवजात को तुरंत शिशु रोग विशेषज्ञ के पास ले जाकर आवश्यक देखभाल की गई। जन्म के बाद अनिवार्य टीके भी लगा दिए गए। चूंकि मां का ब्लड ग्रुप नेगेटिव था और बच्ची का पॉजिटिव, इसलिए महिला को एंटी-डी (Rh(D) इम्युनोग्लोबुलिन) इंजेक्शन दिया गया, जो भविष्य में मां और शिशु के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है।

Read More : CG NEWS: इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भड़की आग, रेस्क्यू का वीडियो वायरल, पढ़िए क्या था पूरा मामला

विशेषज्ञों की सलाह:

  • प्रसव पीड़ा के दौरान अगर महिला को अचानक मल त्यागने की तीव्र इच्छा हो, तो यह संकेत हो सकता है कि प्रसव बहुत नजदीक है।

  • ऐसी स्थिति में तुरंत सुरक्षित जगह और चिकित्सा सुविधा तक पहुंचना जरूरी है, ताकि किसी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

Read More : Gwalior : एमपी हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार मामले में गंभीर कदम उठाया, ट्रायल कोर्ट जज के खिलाफ ज्यूडिशियल जांच के आदेश

मौके पर डॉक्टरों और स्टाफ की तत्परता और सक्रियता ने मां और नवजात दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Related Articles

Popular Categories