Valentine’s Day : रायपुर में वैलेंटाइन डे पर हाई अलर्ट, पार्क और मॉल में तैनात रहेगा अतिरिक्त पुलिस बल

Valentine’s Day : रायपुर में वैलेंटाइन डे के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। रायपुर कमिश्नरेट क्षेत्र में पार्क, मॉल और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुरुष पुलिसकर्मियों के साथ महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद रहेंगी। रायपुर के पुलिस आयुक्त Dr. Sanjeev Shukla ने कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Valentine’s Day : पिछले वर्ष 24 दिसंबर को क्रिसमस के दौरान Magneto Mall में हुई घटना को देखते हुए इस बार विशेष सतर्कता बरती जा रही है। शहर के Urja Park, Magneto Mall, Jora Mall, City Center Mall, Gandhi Udyan Garden, Motibagh Garden, Collectorate Garden, Nagar Nigam Garden और Ram Mandir सहित कई प्रमुख स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी रहेगी।

Valentine’s Day : पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि असामाजिक तत्वों, मनचलों और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, यदि किसी संगठन या समूह द्वारा युवक-युवतियों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है, तो उनके विरुद्ध भी कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories