Rural market Sukkuma : सुकमा में विकास की नई पहल : दूरस्थ वनांचल मरईगुड़ा (वन) में साप्ताहिक बाजार शुरू, 15 से अधिक गांवों को मिला लाभ

0
131

Rural market Sukkuma : कृष्णा नायक/सुकमा। सुकमा जिला अब विकास की नई दिशा में तेज़ी से कदम बढ़ा रहा है। जनप्रतिनिधियों की सक्रियता और स्थानीय प्रशासन के प्रयासों से जनपद पंचायत कोंटा के सुदूर वनांचल क्षेत्र मरईगुड़ा (वन) में साप्ताहिक बाजार का शुभारंभ किया गया है, जिसने इस पहुंचविहीन क्षेत्र को रोजगार और सुविधाओं का नया केंद्र बना दिया है। लंबे समय से ग्रामीणों की इस मूलभूत आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, प्रशासन ने सकारात्मक पहल की है।

सामुदायिक सहयोग से बदली तस्वीर, हर शनिवार लगेगा बाजार
मरईगुड़ा वन क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार प्रारम्भ कराने की पहल में जनपद सदस्य श्रीमती रमादेवी हपका, सरपंच सुश्री स्वपना कोरसा, और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। प्रशासन के प्रयासों से यह बाजार शनिवार से नियमित रूप से शुरू कर दिया गया है। शुभारंभ के अवसर पर ग्राम के माटी प्रधान द्वारा नारियल फोड़कर पारंपरिक तरीके से बाजार का आरंभ किया गया। इस आयोजन में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बाजार शुरू होने पर अपनी खुशी व्यक्त की।

15 से अधिक गांवों के लिए सुविधा का केंद्र
मरईगुड़ा (वन) में शुरू हुए इस साप्ताहिक बाजार से आसपास के 15 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। इनमें मरईगुड़ा(वन), रामपुरम, लिंगनपल्ली, कन्हैगुडा, विरापुराम, टेटेबंडा, दोरामंगू, कोतूर, रेगड़गट्टा, पुसगुफा, गंगलेर, जगावरम, सोमलगुड़ा, रेडलापल्ली, चिन्नाबंकामडगु, और पेदाबंकामडगु के स्थानीय ग्रामीण शामिल हैं। अब इन ग्रामीणों को आवश्यक सामान खरीदने और अपने उत्पादों को बेचने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।

Rural market Sukkuma : इस बाजार के शुरू होने से स्थानीय किसानों और कारीगरों को स्वरोजगार और उत्पादों की बिक्री का नया माध्यम मिलेगा। इससे महिलाओं के लिए आय के अवसर बढ़ेंगे और समूचे वनांचल की आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी। यह पहल सुकमा के दूरस्थ क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here