Gwalior Crime: रामायण पाठ का बहाना बनाकर 25 लाख रुपये लेकर फरार हुआ सेल्स मैनेजर, कंपनी में मचा हड़कंप

Anuj Nirala

Gwalior Crime: ग्वालियर। ग्वालियर की एक निजी कंपनी में करीब 25.56 लाख रुपये के गबन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कंपनी के सेल्स मैनेजर पर आरोप है कि उसने घर में रामायण पाठ होने का बहाना बनाकर छुट्टी ली, इसके बाद विभिन्न व्यापारियों से कंपनी का बकाया भुगतान वसूलकर रकम अपने पास रख ली और फरार हो गया। मामले का खुलासा होने के बाद कंपनी में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यूकेवी एंटरप्राइजेज कंपनी के डिप्टी ऑपरेशन मैनेजर विकास पाठक ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि कंपनी में कार्यरत हृदेश सिंह राजपूत, निवासी बड़ोखर (मुरैना), सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत था।

रामायण पाठ का हवाला देकर ली छुट्टी, फिर गायब हो गया

Gwalior Crime: शिकायत के मुताबिक, 14 जुलाई को हृदेश सिंह ने अपने वरिष्ठ अधिकारी से यह कहकर छुट्टी ली कि उसके घर रामायण पाठ का आयोजन है। उसने यह भी बताया कि छुट्टी के दौरान वह उरई सहित अन्य स्थानों पर कंपनी के ग्राहकों से बकाया भुगतान लेकर सीधे कंपनी के खाते में जमा कर देगा। लेकिन भुगतान वसूलने के बाद उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया और कार्यालय भी नहीं लौटा।

MP Employees Protest: सीआर व्यवस्था पर भड़के कर्मचारी, 11 सूत्रीय मांगें नहीं मानीं तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन

भुगतान का मिलान हुआ तो खुली 25.56 लाख की गड़बड़ी

कुछ दिनों बाद कंपनी को कई व्यापारियों के फोन आए। जब अधिकारियों ने भुगतान और बिलों का मिलान किया तो पता चला कि अलग-अलग व्यापारियों से वसूले गए करीब 25.56 लाख रुपये कंपनी के खाते में जमा ही नहीं किए गए। इसके बाद कंपनी को गबन की आशंका हुई और आंतरिक जांच शुरू की गई।

गांव पहुंची टीम तो खुल गई पूरी पोल

Gwalior Crime: मामले की जांच के दौरान कंपनी की टीम आरोपी के पैतृक गांव बड़ोखर (मुरैना) पहुंची। वहां उसके परिजनों ने बताया कि घर में किसी भी प्रकार का रामायण पाठ आयोजित नहीं हुआ था। इसके बाद कंपनी ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की।

Shubhangi Mishra Success Story: NEET में नहीं मिली MBBS सीट, अब 21 साल की उम्र में पास कीं 5 सरकारी नौकरियां

पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी की तलाश जारी

Gwalior Crime: सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि कंपनी की शिकायत के आधार पर आरोपी सेल्स मैनेजर के खिलाफ गबन और अमानत में खयानत समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल तो नहीं है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *