CG NEWS : विधायक नीलकंठ टेकाम ने सिरसीकलार में निर्माण कार्यों के लिये किया भूमिपूजन

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : रामकुमार भारद्वाज/ फरसगांव :- क्षेत्रीय विधायक नीलकंठ टेकाम 30 नवंबर रविवार को ग्राम पंचायत सिरसीकलार में तीन अलग अलग निर्माण कार्यों के लिए भूमि पूजन किया है। विधायक नीलकंठ टेकाम ने सिरसीकलार के ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा की केंद्र और राज्य की सरकार देश की जनता के हितैसी है.

CG NEWS : फरसगांव ब्लाक के ग्राम पंचायत सिरसीकलार के आश्रित ग्राम हाथीपखना में 1.50 लाख रूपये के नलकूप खनन कार्य के लिये, लच्छू घर से कोट तक 6 लाख रूपये से लं. 200 मीटर सी.सी. सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा, सिरसीकलार के आश्रित ग्राम सोडमा में भंगाराम माई गुड़ी में 5 लाख रूपये से 200 मीटर आहता निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया गया है, जल्द कार्य शुरु किया जाएगा और इसका लाभ आप लोगो को मिलेगा। इनके निर्माण से समाज में संवाद और सामूहिकता को बढ़ावा मिलेगा

CG NEWS : विधायक के प्रयासों से क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्य _ राव

CG NEWS : सिरसीकलार में विधायक नीलकंठ टेकाम ने निर्माण कार्यों के भूमि पूजन किया है, जिसके लिए फरसगांव भाजपा के महामंत्री प्रवीण राव ने विधायक का आभार माना है। महामंत्री प्रवीण राव ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के गांवों में विकास की गंगा बह रही है और विधायक टेकाम के प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं।

CG NEWS : इस दौरान भाजपा की प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रवीर सिंह बदेशा, फरसगांव भाजपा मंडल महामंत्री प्रवीण राव, अध्यक्ष धनराज पांडे, जनपद पंचायत अध्यक्ष मानकु नेताम, ग्राम सिरसीकलार सरपंच, उप सरपंच, वार्ड पंच समेत भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *