Bacheli News : बचेली में विदेशी मदिरा दुकान में 1.52 करोड़ का हेराफेरी, पांच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए बैंक पासबुक और नकदी

0
680
Bacheli News
Bacheli News

Bacheli News : फकरे आलम /बचेली। कंपोजिट विदेशी मदिरा दुकान में हेराफेरी कर 1.52 करोड़ रुपये की राशि गबन करने के आरोप में बचेली पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में मुख्य विक्रयकर्ता, अन्य स्टाफ और आबकारी उप निरीक्षक शामिल हैं।

Bacheli News : जानकारी के अनुसार, 25 नवंबर 2025 को जिला आबकारी अधिकारी एवं प्रबंधक सी.एस.एम.सी.एल. की रिपोर्ट पर दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में 1.52 करोड़ रुपये के स्टॉक/कैश शॉर्टेज का खुलासा हुआ। विवेचना में यह पता चला कि अप्रैल 2024 से आरोपियों ने QR, PhonePe, Google Pay और स्टॉक पंजी में गलत एंट्री करके राशि को गबन किया।

Bacheli News : थाना प्रभारी बचेली निरीक्षक मधुनाथ ध्रुव के नेतृत्व में आरोपियों से पूछताछ की गई और उनके पास से चार मोबाइल, एक लैपटॉप, चार बैंक पासबुक और 33,500 रुपये नकद बरामद किए गए।

Bacheli News : 28 और 29 नवंबर को आरोपियों को गिरफतार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। 1 दिसंबर को सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जिला जेल दंतेवाड़ा भेजा गया।

Bacheli News : गिरफ्तार आरोपी:

1. दीपक यादव, 30, गीदम
2. के. चन्द्रशेखर, 40, किरन्दुल
3. देवेन्द्र पैकरा, 31, हाउरनार
4. आबकारी उप निरीक्षक अजय शर्मा, 59, गोविंदपुर
5. अंकित तिवारी, 35, बलौदा बाजार

Bacheli News : कार्रवाई में शामिल अधिकारी

Bacheli News : निरीक्षक मधुनाथ ध्रुव, उप निरीक्षक रूपेश नारंग, सहायक उप निरीक्षक सोहन ठाकुर, आरक्षक डमरूधर कश्यप, आरक्षक गजेन्द्र ध्रुव

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here