Cryptocurrency market crash : क्रिप्टो मार्केट में भगदड़ : बिटकॉइन 7% गिरा, एथेरियम और टॉप-10 टोकन भी बिखरे

VIKASH KHALKHO

Cryptocurrency market crash : नई दिल्ली। क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) मार्केट में सोमवार को अचानक बड़ी गिरावट आने से कोहराम मच गया। प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) में ताबड़तोड़ बिकवाली देखी गई, जिसके चलते यह 7% से ज्यादा क्रैश हो गया। महज दो घंटे में ही बिटकॉइन का दाम 5000 डॉलर से ज्यादा टूट गया, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया है।Cryptocurrency Ekta has delivered 2 arab percent in seven days 10k turn to 2 crore check details - Business News India इस पेनी टोकन ने 7 दिन में निवेशकों को बना दिया

सिर्फ एक घंटे में 3587 करोड़ रुपये का नुकसान

सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन के क्रैश (Bitcoin Crash) पर शुरुआती एशियाई घंटों में अचानक बिकवाली का भारी दबाव देखा गया। आँकड़ों के अनुसार, इस बड़ी गिरावट के कारण सिर्फ 60 मिनटों में 400 मिलियन डॉलर (करीब 3587 करोड़ रुपये) का बड़ा नुकसान हुआ।

Cryptocurrency market crash : कॉइनमार्केटकैप के डेटा के मुताबिक, सोमवार 1 दिसंबर को सुबह 9.50 बजे बिटकॉइन का इंट्रा-डे लो 85,945 डॉलर दर्ज किया गया, जो बीते 24 घंटों के हाई (91,965.04 डॉलर) से 6.55% की गिरावट दर्शाता है। 7 अक्तूबर को अपने लाइफटाइम हाई लेवल 126,198.07 डॉलर से अब तक यह 32% नीचे आ चुका है।धड़ाम:सस्ते में खरीदना चाहते हैं क्रिप्टोकरेंसी तो आज है बेहतरीन मौका, टॉप- 10 डिजिटल मुद्राओं में गिरावट - If You Want To Buy Cryptocurrencies In Cheap Price Then Today ...

टॉप-10 क्रिप्टोकरेंसी टोकन भी बिखरे

बिटकॉइन में आई तगड़ी गिरावट का असर दूसरी क्रिप्टोकरेंसियों पर भी व्यापक रूप से देखने को मिला है। दुनिया के टॉप-10 क्रिप्टो टोकन में शामिल एथेरियम (Ethereum), रिपल (Ripple), बीएनबी (BNB), सोलाना (Solana) और डॉगकॉइन (Dogecoin) में भी 5-8 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा, Zcash 24 घंटों में 22% तक फिसल गया, जबकि एथाना, डैश, कुकॉइन जैसे अन्य टोकन 12-15 फीसदी तक टूट गए। इस क्रैश के कारण क्रिप्टो बाजार का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 5 फीसदी से ज्यादा गिरकर 2.93 ट्रिलियन डॉलर हो गया।क्रिप्टो की कीमतें क्यों गिर रही हैं? बिटकॉइन, एथेरियम, XRP और डॉगकॉइन की कीमतें आज गिर रही हैं

Cryptocurrency market crash : गिरावट के पीछे के कारण

क्रिप्टो मार्केट में इस अचानक आई भगदड़ के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं:

  1. सप्ताहांत में लीवरेज में गिरावट: गियोटस के सीईओ विक्रम सुब्बुराज ने इस गिरावट का कारण सप्ताहांत में लीवरेज में लगातार गिरावट को माना है।

  2. नवंबर का खराब प्रदर्शन: Kobeissi Letter ने बताया कि बिटकॉइन के लिए नवंबर का महीना साल 2018 के बाद सबसे खराब नवंबर साबित हुआ, जिसमें 18% की गिरावट दर्ज की गई।

  3. यूएस फेड चेयरमैन के बयान पर सतर्कता: कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि निवेशक यूएस फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल के आने वाले बयान को लेकर सतर्क मोड में हैं, जिसके कारण बिकवाली का दबाव बढ़ा।

सुप्रीम कोर्ट के वकील और साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ नैना गुप्ता ने भी इस क्रैश को बेहद गंभीर बताया है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *