Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal M.P News : राजेंद्र भारती मामले पर मंत्री विश्वास सारंग का पलटवार,...

M.P News : राजेंद्र भारती मामले पर मंत्री विश्वास सारंग का पलटवार, कांग्रेस पर साधा निशाना

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : भोपाल में सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को मिली सजा और उनकी सदस्यता खत्म होने के मामले में कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करने की आदी हो चुकी है।

“असंवैधानिक तरीके से विधानसभा में घुसे”

सारंग ने PCC चीफ जीतू पटवारी और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा पर आरोप लगाया कि वे असंवैधानिक तरीके से विधानसभा भवन में घुसे और अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि यह कृत्य गैरकानूनी है और इनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज होना चाहिए।

भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार

मंत्री ने कहा कि राजेंद्र भारती को कोर्ट ने भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराया है। यह मामला भाजपा सरकार का नहीं, बल्कि दिग्विजय सिंह के कार्यकाल का है, जब कथित तौर पर करोड़ों रुपये की हेराफेरी की गई थी।

जनप्रतिनिधित्व अधिनियम का हवाला

सारंग ने स्पष्ट किया कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 8(3) के तहत यदि किसी जनप्रतिनिधि को 2 साल या उससे अधिक की सजा होती है, तो उसकी सदस्यता स्वतः समाप्त हो जाती है। उन्होंने 2013 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले (लिली थॉमस केस) का हवाला देते हुए कहा कि यह कार्रवाई पूरी तरह कानूनी और न्यायसंगत है।

Read More : M.P सरकार का बड़ा फैसला! खिले शिक्षकों के चेहरे…लागू होगा नया वेतनमान

कांग्रेस पर गुमराह करने का आरोप

मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस धारा 8(4) को लेकर जनता को गुमराह कर रही है, जबकि सुप्रीम कोर्ट इसे पहले ही निरस्त कर चुका है। उन्होंने कहा कि विधानसभा का फैसला भी इसी कानूनी प्रावधान के तहत लिया गया है।

“भ्रष्टाचारी को संरक्षण दे रही कांग्रेस”

सारंग ने कहा कि कांग्रेस एक तरफ संविधान बचाने की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ भ्रष्टाचार के दोषी नेताओं को संरक्षण देने का प्रयास कर रही है। उन्होंने इसे “चोरी और ऊपर से सीना जोरी” करार दिया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here