Rewa kidnapping case : रीवा : भाजपा नेता का कथित अपहरण या रंगे हाथ पकड़े जाने पर दूसरे के सर ठीकरा फोड़ने का प्रयास: सेमरिया पुलिस क्षेत्र के चर्चित भाजपा नेता एक लड़की सहित दो युवकों से शाहपुर चौकी में कर रही पूछताछ, पुलिस बोली कर रहे हैं मामले की जांच, भाजपा नेता ने कहा पिस्तौल की नोक पर युवती को अर्धनग्न अवस्था में मेरे ऊपर बैठा कर युवकों ने बनाया वीडियो, वायरल करने की दी धमकी देकर रखी एक करोड़ की मांग, कई लोगों ने मिलकर कराया मेरा अपहरण
रीवा जिले की सेमरिया विधानसभा अंतर्गत शाहपुर चौकी में मंगलवार की सुबह भाजपा नेता के हुए कथित अपहरण के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के चर्चित भाजपा नेता सहित दो युवक और एक युवती से पूछताछ कर भाजपा नेता द्वारा बताई जा रही स्वयं के कथित अपहरण के घटना की जांच कर रही है।
Rewa kidnapping case : पूरे घटनाक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा नेता दिवाकर द्विवेदी ने बताया कि उनके परिचित के दो युवक जमीन के सौदे की बात कह कर उन्हें अपने बोलेरो वाहन में बिठाकर बसामन मामा की ओर ले गए और वहीं से उन्होंने गाड़ी को कच्चे रास्ते में उतार दिया उसके बाद वाहन सवार एक युवक ने मुझे गन पॉइंट पर लेते हुए मेरे कपड़े उतर पाए इसी दौरान बाइक में सवार होकर एक युवक और युवती बाइक में सवार होकर मौके पर पहुंचे और पिस्तौल लिए हुए लड़के के कहने पर और मेरे ऊपर अर्धनग्न होकर बैठ गई.
इस दौरान अपहरण कर्ताओं ने मेरे वीडियो भी बनाये उसके बाद युवको ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मुझे एक करोड रुपए की मांग की और जब मैं अपनी जान बचाने की नीयत से पैसे देने के लिए तैयार हो गया तो युवक मुझे बाइक में बिठाकर मेरे प्लांट तक लाये इसी दौरान मैंने बहाना बनाकर पूरे घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और अपहरण कर्ताओं से पूछताछ कर रही है।
Rewa kidnapping case : जबकि वहीं इस पूरे मामले को लेकर टीम को लीड कर रहे कि पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है प्राथमिक जांच में किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं है पूछताछ के बाद जो भी तथ्य निकाल कर आएंगे उसके हिसाब से कार्यवाही की जाएगी वहीं स्थानीय लोगों का दबी जवान कहना है कि रंगे हाथ पकड़े जाने पर भाजपा नेता ने अपने राजनीतिक रसूख का प्रयोग करते हुए पूरे मामले को दूसरा रंग देने का प्रयास किया है.











