CG CRIME: बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की अवैध खेती का खुलासा, जंगल किनारे लहलहाती फसल जब्त

CG CRIME: बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में दुर्ग के बाद अब बलरामपुर जिले में भी अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आया है। कुसमी थाना क्षेत्र के त्रिपुरी गांव के सरनाटोली इलाके में करीब 5 एकड़ जमीन पर अफीम की फसल पाई गई है। यह खेती गांव से दूर जंगल के किनारे की गई थी, जहां अफीम की फसल लहलहा रही थी। पौधों में डोडे तैयार थे और कई डोडों में चीरा भी लगाया गया था।

CG CRIME: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डोडों से अफीम निकालने की प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी थी। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में सूखे डोडे बरामद किए हैं, जिनमें खसखस भरा हुआ है।

CG CRIME: मामले की सूचना मिलने पर मंगलवार को कुसमी के एसडीओपी आशीष कुंजाम पुलिस और प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की। टीम ने पूरी फसल को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

CG CRIME: स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें इलाके में अफीम की खेती होने की जानकारी तो थी, लेकिन यह नहीं पता था कि यह अवैध है। दुर्ग जिले में अफीम की खेती के मामले में कार्रवाई के बाद ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने कुसमी पुलिस को इसकी सूचना दी।

CG CRIME: जिस क्षेत्र में यह खेती की गई थी, वह इलाका झारखंड सीमा से लगा हुआ है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अफीम की खेती किसने कराई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कुछ बाहरी लोगों ने ग्रामीणों की जमीन किराए पर लेकर यहां अफीम की खेती की थी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories