Saturday, April 25, 2026
33.1 C
Raipur

Singrauli Murder Case : सिंगरौली: शादी के 24 दिन बाद ही उजड़ा सुहाग, अवैध संबंध के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

Singrauli Murder Case : सिंगरौली (मध्य प्रदेश)। सिंगरौली जिले की सरई पुलिस ने रजनिया कटरा जंगल में हुई युवक की संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, यह कोई सड़क दुर्घटना नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या थी। अवैध प्रेम संबंधों में बाधक बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

सड़क हादसे का रूप देने की थी कोशिश

बीती 8 मार्च को चौकी निवास क्षेत्र के रजनिया कटरा जंगल में सड़क किनारे एक युवक का शव उसकी मोटरसाइकिल के नीचे दबा मिला था। प्रथम दृष्टया यह मामला दुर्घटना का लग रहा था, लेकिन पुलिस को घटनास्थल के साक्ष्यों पर संदेह हुआ। मृतक की पहचान सीधी जिले के खंतरा निवासी अजय वैश्य के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि अजय की शादी बीते 12 फरवरी को उमा वैश्य से हुई थी।

शादी से पहले का प्रेम प्रसंग बना कत्ल की वजह

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बताया कि आरोपी पत्नी उमा वैश्य का शादी से पहले अमरबहादुर वैश्य के साथ प्रेम संबंध था। शादी के बाद भी उमा अपने प्रेमी से पीछा नहीं छुड़ा पाई और दोनों ने मिलकर अजय की हत्या की साजिश रची। 7 मार्च की रात जब अजय सुनसान रास्ते से गुजर रहा था, तब आरोपियों ने उसे रोककर गमछे से उसका गला घोंट दिया और पत्थर से सिर पर वार कर उसकी जान ले ली। साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से आरोपियों ने शव को मोटरसाइकिल के नीचे दबा दिया ताकि लोग इसे एक्सीडेंट समझें।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को भेजा जेल

तकनीकी साक्ष्यों और कॉल रिकॉर्ड्स के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर पत्नी उमा वैश्य, उसके प्रेमी अमरबहादुर वैश्य और सहयोगी चंद्रप्रताप वैश्य को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है।

बाइट: मनीष खत्री (पुलिस अधीक्षक, सिंगरौली)”तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर हमने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।”

Share The News

Latest YouTube Videos

5 महीने से लापता बेटा…मां और बहन ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप, 70 लाख की मांग, रिकॉर्डिंग होने की बात..

5 महीने से लापता बेटा…मां और बहन ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप, 70 लाख की मांग, रिकॉर्डिंग होने की बात..

Geetpuri Liquor Shop :  सरकार के दावे फेल! बलौदबाज़ार में कोचिया राज हावी, गीतपुरी शराब दुकान से...

Geetpuri Liquor Shop : सरकार के दावे फेल! बलौदबाज़ार में कोचिया राज हावी, गीतपुरी शराब दुकान से...

Excise Overtime Scam  कैसे हुआ आबकारी विभाग में 115 करोड़ ओवरटाइम घोटाला, , जांच में बड़े नाम...

Excise Overtime Scam कैसे हुआ आबकारी विभाग में 115 करोड़ ओवरटाइम घोटाला, , जांच में बड़े नाम...

Satna Blue Drum : जब मां घर लौटी…तो दरवाजा बंद था…बच्चा गायब था, ड्रम से बहता खून...#crime #mpnews

Satna Blue Drum : जब मां घर लौटी…तो दरवाजा बंद था…बच्चा गायब था, ड्रम से बहता खून...#crime #mpnews

Latest YouTube Shorts

रायपुर में अंबुजा मॉल को झटका: पार्किंग वसूली अवैध घोषित, फ्री पार्किंग का सख्त आदेश...#raipur #mall

रायपुर में अंबुजा मॉल को झटका: पार्किंग वसूली अवैध घोषित, फ्री पार्किंग का सख्त आदेश...#raipur #mall

रीवा में सजा था मंडप आने वाली थी बेटी कि बारात; अचानक पहुंच गई लाल बत्ती...#mpnews #shorts #viralnow

रीवा में सजा था मंडप आने वाली थी बेटी कि बारात; अचानक पहुंच गई लाल बत्ती...#mpnews #shorts #viralnow

ढोंगी बाबा धर्मशाला से गिरफ्तार, चमत्कार के नाम पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग...#crime #shorts #cg

ढोंगी बाबा धर्मशाला से गिरफ्तार, चमत्कार के नाम पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग...#crime #shorts #cg

करेंसी टावर में लिफ्ट फेल! IAS के बाद अब कांग्रेस नेता फंसे...#cg #raipur #shorts

करेंसी टावर में लिफ्ट फेल! IAS के बाद अब कांग्रेस नेता फंसे...#cg #raipur #shorts

3 महीने तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक:बिना अनुमति छुट्टी पर जाने पर सख्ती...#cg #shorts

3 महीने तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक:बिना अनुमति छुट्टी पर जाने पर सख्ती...#cg #shorts

कवर्धा में जल्द शुरू होगी जंगल सफारी,  22 बार पार करना पड़ेगा नदी, जानिए यहां की खासियत… #shorts #cg

कवर्धा में जल्द शुरू होगी जंगल सफारी, 22 बार पार करना पड़ेगा नदी, जानिए यहां की खासियत… #shorts #cg

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

इस्लामाबाद में ईरान-US टकराव! ईरान का साफ संदेश- अमेरिका से नहीं होगी सीधी बातचीत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  ईरान का उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान...

राशिद इंजीनियर को झटका! कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : आतंकी फंडिंग मामले में आरोपी...

C.G News : बस्तर-धमतरी में मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क का खुलासा! विदेशी कार्ड से निकली करोड़ों की रकम

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों से...

IPL 2026 : आज PBKS vs DC:, पॉइंट्स टेबल टॉपर पंजाब के सामने दिल्ली की चुनौती

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : IPL 2026 का 35वां मुकाबला...

IPL 2026 : कोहली-पडीक्कल के तूफान से RCB की गुजरात पर 5 विकेट की जीत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  IPL 2026 के रोमांचक मुकाबले...

Related Articles

Popular Categories