Janjgir-Champa News:देवरी पिकनिक स्पॉट पर बड़ा हादसा, नदी में बहे तीनों युवकों के शव बरामद; अब होगी बैरिकेडिंग

Sanjay Sahu
Janjgir-Champa News:

Janjgir-Champa News:जांजगीर-चांपा। जिले के देवरी पिकनिक स्पॉट पर हसदेव नदी में हुए हादसे में बहे तीनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीम ने रविवार सुबह दोनों लापता युवकों के शव नदी से बाहर निकाले। तीनों शवों को बलौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बिलासपुर से पिकनिक मनाने पहुंचे थे छात्र

घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है। बताया गया कि बिलासपुर के चौकसे कॉलेज में बी-फार्मा प्रथम वर्ष में पढ़ने वाले 4 छात्र और 4 छात्राएं शुक्रवार को पिकनिक मनाने देवरी गांव पहुंचे थे। इसी दौरान पवन लाल, सचिन सिंह और मुरारी साहू नदी किनारे सेल्फी लेने के लिए खड़े थे।

इसी दौरान एक छात्र का पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में नदी में बहने लगा। उसे बचाने के लिए पानी में उतरे उसके दो दोस्त भी तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए।

रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मिले तीनों शव

घटना की सूचना मिलते ही बलौदा थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। शनिवार को पवन का शव बरामद कर लिया गया था।

रविवार सुबह एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीम ने अभियान चलाकर दो अन्य युवकों के शव भी बरामद कर लिए।

पत्थरों के बीच फंसा मिला मुरारी का शव

जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर निवासी सचिन सिंह का शव रविवार सुबह करीब 6:15 बजे बरामद हुआ। इसके कुछ देर बाद करीब 7 बजे मुरारी साहू का शव भी मिल गया। बताया जा रहा है कि मुरारी का शव घटनास्थल के पास पत्थरों के बीच बनी खोह में फंसा हुआ था। टीम ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।

Janjgir-Champa News:हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की तैयारी

Janjgir-Champa News:हादसे के बाद प्रशासन ने देवरी पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती करने की तैयारी शुरू कर दी है। एसडीएम ने टापू तक पहुंचने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग कराने और प्रतिबंधित क्षेत्र में लोगों की आवाजाही रोकने के लिए चेतावनी पोस्टर लगाने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि नदी के खतरनाक हिस्सों में लोगों को जाने से रोककर भविष्य में इस तरह के हादसों की पुनरावृत्ति को रोकने का प्रयास किया जाएगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *