Rajnandgaon News : डोंगरगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई: शांति भंग की आशंका पर युवक पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

0
160
Rajnandgaon News
Rajnandgaon News

Rajnandgaon News : राजनांदगांव। डोंगरगढ़ थाना पुलिस द्वारा अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर सख्ती जारी है। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, एएसपी राहुल देव शर्मा और एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के निर्देश पर थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार शाह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में लगातार गश्त कर रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को शांति भंग करने की आशंका के चलते एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

Rajnandgaon News : घटना 31 अगस्त 2025 की दोपहर करीब 11:45 बजे की है, जब ब्राम्हणपारा निवासी पवन यादव (26 वर्ष) मोहल्ले में मारपीट और अशांति फैलाने की स्थिति में था। सूचना मिलने पर डोंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देने की कोशिश की, लेकिन युवक नहीं माना। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 170, 125, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की।

Rajnandgaon News : पुलिस ने स्पष्ट किया है कि डोंगरगढ़ क्षेत्र में अपराधियों, असामाजिक तत्वों और बदमाशों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। यदि कोई शांति भंग करता है या कोई आपराधिक कृत्य करता है, तो उसके विरुद्ध तत्काल कानूनी कदम उठाए जाएंगे। डोंगरगढ़ पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Rajnandgaon News : प्रतिबंधित युवक का विवरण:

नाम: पवन यादव
पिता का नाम: राजकुमार यादव
उम्र: 26 वर्ष
निवासी: ब्राम्हणपारा, डोंगरगढ़
थाना: डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here