GST स्लैब से लेकर LPG तक : सितंबर महीने में आम नागरिकों के लिए बड़े बदलाव, जानें क्या होगा नया

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली। देश में नया महीना शुरू होते ही रोजमर्रा की जिंदगी और वित्तीय नियमों में कई अहम बदलाव होने जा रहे हैं। सितंबर 2025 के शुरुआत में ये नियम लागू होंगे, जिनका असर आपकी जेब और कामकाज पर पड़ेगा।

Read News : CG NEWS : ग्राम पंचायत बिलाड़ी में श्री राम मंदिर स्थापना के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

1. जीएसटी में बदलाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के अनुसार, जीएसटी में नया रिफॉर्म जल्द लागू हो सकता है। अब सरकार केवल दो स्लैब – 5% और 12% रखने पर विचार कर रही है। जीएसटी काउंसिल की बैठक 3 और 4 सितंबर को होगी, जिसमें इस फैसले की संभावना जताई जा रही है।

2. UPS की डेडलाइन

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) का चुनाव करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर है। पहले यह डेडलाइन 30 जून थी। UPS नई पेंशन योजना है, जो नेशनल पेंशन स्कीम के तहत आती है।

3. डाक सेवा में बड़ा अपडेट

1 सितंबर से भारतीय डाक सेवा को स्पीड पोस्ट में मर्ज किया जा रहा है। इसका मतलब है कि अब देश में कोई भी पोस्ट भेजते समय वह स्वचालित रूप से स्पीड पोस्ट के जरिए जाएगी।

Read News : Maratha Reservation : सुप्रिया सुले घिरी भीड़ में, डिप्टी CM अपने कार्यक्रम रद्द कर लौटे

4. चांदी की खरीदारी

1 सितंबर से चांदी पर हॉलमार्किंग लागू हो सकती है। इससे ग्राहकों को चांदी की शुद्धता और गुणवत्ता पता चलेगी। हॉलमार्किंग से चांदी बाजार में भरोसा बढ़ेगा और कीमतों में पारदर्शिता आएगी।

5. ITR फाइलिंग

आयकर रिटर्न (ITR) फाइल करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर है। अब तक अगर आपने रिटर्न फाइल नहीं किया है तो जल्दी करना जरूरी है, वरना पेनल्टी का सामना करना पड़ सकता है।

6. LPG गैस सिलेंडर की कीमत

पिछले कुछ महीनों में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा है। उम्मीद की जा रही है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में सितंबर में कुछ राहत ग्राहकों को मिले।

Read News : Cheteshwar Pujara : पीएम मोदी ने संन्यास ले चुके चेतेश्वर पुजारा को लिखा पत्र, ऑस्ट्रेलिया की ऐतिहासिक जीत को याद किया

7. SBI क्रेडिट कार्ड

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने क्रेडिट कार्ड नियम बदले हैं। लाइफस्टाइल होम सेंटर SBI कार्ड पर रिवॉर्ड सिस्टम खत्म किया जा रहा है। साथ ही कार्ड से भुगतान करने पर चार्ज बढ़ने की संभावना है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *