Monday, May 18, 2026
39.1 C
Raipur

IndiGo का दोहरा खेल! मोबाइल पर ‘ऑन टाइम’, गेट पर कैंसिल…यात्रियों को फंसाने की नई तरकीब?

मुंबई : हवाई यात्रा की तैयारी कर रहे यात्रियों के सामने इन दिनों सबसे बड़ा सवाल यही है — “क्या मेरी फ्लाइट समय पर उड़ेगी?” एयरलाइन ऐप्स फ्लाइट को ‘ऑन टाइम’ बताते हैं, लेकिन एयरपोर्ट पर पहुंचते ही अचानक ‘कैंसिल’ की सूचना सामने आ जाती है। यह स्थिति केवल कुछ लोगों की नहीं, बल्कि बीते दिनों में देशभर में हजारों यात्रियों की हकीकत बन चुकी है। भारत की भरोसेमंद समझी जाने वाली एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) इस समय गंभीर ऑपरेशनल संकट से जूझ रही है।

‘ऑन टाइम’ दिखाकर अचानक कैंसिल
दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता एयरपोर्ट पर यात्रियों की बेबसी साफ दिखाई दी। किसी की बिजनेस मीटिंग रद्द हुई, कोई दोस्त की शादी में शामिल नहीं हो पाया, जबकि एक परिवार पिता की अस्थियां समय पर विसर्जित भी नहीं कर पाया। छोटे बच्चों के साथ माएं एयरपोर्ट की फर्श पर रातभर बैठने को मजबूर रहीं।

पिछले कुछ दिनों में 2,000 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द और 500 से अधिक रोजाना लेट हुई हैं। सबसे अहम सवाल यह है—यदि एयरलाइन को पहले से पता है कि फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकती, तो यात्रियों को पहले क्यों नहीं बताया जाता?

रिफंड से बचने का पूरा ‘इकोनॉमिक मॉडल’
एविएशन नियमों के अनुसार, यदि एयरलाइन फ्लाइट कैंसिल करने की सूचना पहले दे दे, तो उसे यात्रियों को 100% रिफंड देना पड़ता है। उसी तरह, 2–4 घंटे लेट होने पर भोजन, और रातभर लेट होने या अगले दिन शिफ्ट होने पर होटल का खर्च भी एयरलाइन को उठाना होता है।

इंडिगो पर आरोप है कि वह पहले फ्लाइट को ‘लेट’ दिखाती है, फिर लंबे इंतजार के बाद कैंसिल करती है। इससे कई यात्री खुद टिकट कैंसिल कर देते हैं और एयरलाइन कैंसिलेशन चार्ज काट लेती है। यही कंपनी का “कॉस्ट-कटिंग गेम” माना जा रहा है।

मैनेजमेंट की खराब प्लानिंग ने बिगाड़ा पूरा नेटवर्क
इस बार फ्लाइट देरी का मुख्य कारण मौसम नहीं, बल्कि 1 नवंबर से लागू हुए नए FDTL नियम हैं। पायलटों को अधिक आराम और सुरक्षा बढ़ाने के लिए ड्यूटी टाइम कम किया गया, लेकिन इंडिगो ने इसकी पर्याप्त तैयारी नहीं की। पायलट और क्रू स्टाफ की कमी के कारण एक फ्लाइट की देरी ने डोमिनो इफेक्ट बनाकर पूरे नेटवर्क को ठप कर दिया।

सरकार की सख्ती
सोशल मीडिया पर बढ़ती नाराजगी के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय सक्रिय हुआ।
सरकार ने—

  • इंडिगो को 48 घंटे के भीतर रिफंड देने का आदेश
  • किराए पर सीमा लागू करने का निर्देश
  • यात्रियों की मजबूरी का फायदा न उठाने की चेतावनी

दबाव बढ़ने के बाद इंडिगो ने ‘प्लान बी’ शुरू किया और 15 दिसंबर तक की यात्रा के लिए टिकट रद्द करने पर पूरा रिफंड देने का ऐलान किया।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Latest YouTube Shorts

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

दमदार V8 इंजन, प्रीमियम कैबिन और शानदार डिजाइन के साथ आएगी नई Ultra Luxury Car

BMW Alpina Concept:जर्मन लग्जरी कार निर्माता BMW अब अपने...

बुरहानपुर जिले के दरियापुर में कपास फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक

Cotton Factory Fire:बुरहानपुर जिले के दरियापुर क्षेत्र में सोमवार...

Governance Excellence Goals पर फोकस: सीएम मोहन यादव ने नवनियुक्त अध्यक्षों को दिए कड़े निर्देश

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज विभिन्न...

Shillong High Court में टला Honeymoon Murder Mystery Case,अब 20 मई को सुनवाई

Sonam Raghuvanshi Bail Case:देशभर में चर्चा का विषय बने...

Related Articles

Popular Categories