Tuesday, February 17, 2026
21.3 C
Raipur

Rajnandgaon Crime: अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार, 8800 रुपये और 12 सट्टा पट्टी जब्त

Rajnandgaon Crime: हेमंत वर्मा/ राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ विशेष अभियान के तहत 23 अगस्त 2025 को जिलेभर में प्रभावी कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स मुकेश ठाकुर और राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारियों ने सट्टा खाइवालों सहित अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर छापा मारा।

Rajnandgaon Crime: इस कार्रवाई में थाना कोतवाली, बसंतपुर, लालबाग, सोमनी, डोंगरगढ़, चिखली और सुरगी पुलिस ने अलग-अलग प्रकरणों में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से कुल 8800 रुपये नगद एवं 12 सट्टा पट्टियां जब्त की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ/सट्टा (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा और जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा।

 

Rajnandgaon Crime: डोंगरगढ़ पुलिस की पैनी नजर: दो जुआरियों को छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत गिरफ्तार

Rajnandgaon Crime: पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में थाना डोंगरगढ़ पुलिस क्षेत्र में लगातार गस्त और पेट्रोलिंग कर अवैध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

 

Rajnandgaon Crime: 23 अगस्त 2025 को मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने दो जुआरियों को गिरफ्तार किया। पहला आरोपी, वीरेन्द्र निषाद (26) पिता पलटन निषाद, दंतेश्वरी पारा, वार्ड नंबर 02, पुराना नेहरू कॉलेज डोंगरगढ़ के पास सट्टा खेलते हुए पकड़ा गया। उसके कब्जे से 09 कागज के पन्ने, एक डॉट पेन और 760 रुपये नगद जब्त किए गए।

Rajnandgaon Crime: दूसरा आरोपी, मुस्ताख बेग (40) पिता रज्जाक बेग, रजा नगर वार्ड नंबर 20, सब्जी मंडी ओवरब्रिज के नीचे सट्टा खेलते हुए पकड़ा गया। उसके कब्जे से 02 कागज के पन्ने, एक डॉट पेन और 660 रुपये नगद जब्त किए गए।

Rajnandgaon Crime: दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत कार्यवाही की गई है। डोंगरगढ़ पुलिस ने बताया कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा और अवैध जुआ-सट्टा पर लगातार अंकुश लगाया जाएगा।

 

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

20 फरवरी से शुरू होंगी छत्तीसगढ़ बोर्ड एग्जाम, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, सुबह 9 बजे से परीक्षा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजनांदगांव सहित पूरे छत्तीसगढ़ में आगामी...

बुरहानपुर : शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, सिलेंडर धमाके से दहशत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds