Naya Raipur Encroachment : नया रायपुर में अतिक्रमण हटाने पर भारी हंगामा; बुलडोजर के आगे लेटे ग्रामीण, 16 प्रदर्शनकारी हिरासत में

VIKASH KHALKHO

Naya Raipur Encroachment : रायपुर। नया रायपुर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पहुंची एनआरडीए (NRDA) और प्रशासनिक टीम को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा है। नवागांव में कार्रवाई के दौरान स्थिति उस वक्त बेकाबू हो गई जब पुलिस और ग्रामीणों के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने करीब 16 ग्रामीणों को हिरासत में लेकर माना थाने भेज दिया है। इस कार्रवाई से नाराज ग्रामीण बड़ी संख्या में मुख्य सड़क पर जमा हो गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

नवागांव के बाद प्रशासन का दस्ता जैसे ही खपरी गांव पहुंचा, वहां भी ग्रामीणों ने टीम का रास्ता रोक दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह उनकी पुरखौती जमीन है और वे इसे किसी भी कीमत पर खाली नहीं करेंगे। प्रभावितों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने महज एक महीने पहले नोटिस दिया था और बिना किसी उचित संवाद या विस्थापन समाधान के सीधे बुलडोजर लेकर पहुंच गया। खपरी गांव में फिलहाल प्रशासन और ग्रामीणों के बीच तीखी बहस और तनाव का माहौल बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नया रायपुर के सेक्टर 27, 28 और 29 में गुरुवार सुबह से ही बेदखली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। एनआरडीए की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर डटी हुई है। ग्रामीणों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है।

प्रशासनिक अधिकारियों का तर्क है कि यह जमीन सरकारी है और विकास कार्यों के लिए इसे खाली कराना अनिवार्य है। वहीं, ग्रामीणों की जिद है कि जब तक उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं होता, वे पीछे नहीं हटेंगे। फिलहाल नया रायपुर के कई गांवों में भारी गहमागहमी है और टकराव की स्थिति बरकरार है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *