Friday, March 6, 2026
38 C
Raipur

Raipur News :रायपुर पुलिस की इंस्टाग्राम ID हैक, अश्लील वीडियो पोस्ट कर गया हैकर; इलॉन मस्क की तस्वीर का भी इस्तेमाल

Raipur News :रायपुर: राजधानी रायपुर में पुलिस की इंस्टाग्राम आईडी साइबर अटैक का शिकार हो गई है। किसी अज्ञात हैकर ने पुलिस के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट ‘raipur police cg’ को हैक कर एक अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिया। इस वीडियो में एक युवती और मशहूर उद्योगपति एलन मस्क की फोटो नजर आ रही है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई।

Raipur News :जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 5 बजे रायपुर पुलिस की इंस्टाग्राम आईडी को हैक कर लिया गया। यह आईडी पुलिस द्वारा जनजागरूकता और अपने अभियानों की जानकारी देने के लिए चलाई जा रही थी, जिस पर करीब 80 हजार फॉलोअर हैं।

Raipur News :जैसे ही पुलिस को हैकिंग की जानकारी मिली, साइबर सेल की टीम तत्काल एक्टिव हुई और आईडी को रिकवर करने की प्रक्रिया शुरू की। कुछ ही समय बाद आईडी रिकवर कर पोस्ट को डिलीट कर दिया गया, हालांकि तब तक वीडियो काफी फैल चुका था। फिलहाल हैकर के तरीके और लोकेशन को लेकर जांच जारी है।

Raipur News :इस मामले में इंस्टाग्राम यूजर्स की ओर से तमाम प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। किसी ने लिखा “सक्सेसफुली आईडी हैक,” तो किसी ने तंज कसते हुए लिखा “जब पुलिस की ही आईडी हैक हो जाए, तो आम जनता किस पर भरोसा करे।”

Raipur News :यह पहली बार नहीं है जब छत्तीसगढ़ में किसी जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति या संस्था के सोशल मीडिया अकाउंट को निशाना बनाया गया हो। इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया गया था, जिसके बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।

Raipur News :इसी तरह सरगुजा कलेक्टर और भाजपा नेताओं के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर लोगों को मैसेज भेजे गए थे। सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर और मुंगेली भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक ने सोशल मीडिया के ज़रिए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की थी और किसी भी अनजान लिंक को न खोलने की चेतावनी दी थी।

Raipur News :रायपुर पुलिस की इंस्टाग्राम आईडी हैकिंग की यह घटना एक बार फिर साइबर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। अब देखना होगा कि जांच में आरोपी कब तक पकड़ा जाता है और इससे जुड़े तकनीकी पहलुओं का क्या खुलासा होता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories