BREAKING NEWS : IFS मयंक अग्रवाल को प्रतिनियुक्ति पर बड़ी जिम्मेदारी, बने सुशासन विभाग के संयुक्त सचिव, CHiPS के COO का अतिरिक्त प्रभार भी मिला

Sanjay Sahu
BREAKING NEWS

BREAKING NEWS रायपुर: भारतीय वन सेवा (IFS) के 2016 बैच के अधिकारी मयंक अग्रवाल को प्रतिनियुक्ति पर लेकर उन्हें सुशासन एवं अभिसरण विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही उन्हें चिप्स (CHiPS) का चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

BREAKING NEWS हाल ही में हुए वन विभाग के तबादलों में मयंक अग्रवाल को कोरबा वन मंडल का वनमंडलाधिकारी नियुक्त किया गया था। इससे पहले वे बलौदाबाजार और गरियाबंद में भी वनमंडलाधिकारी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। अब राज्य शासन ने वन विभाग से उनकी सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग को सौंपते हुए यह नई जिम्मेदारी दी है। इस संबंध में आदेश गुरुवार को जारी किया गया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *