CG News : नगर पंचायत दोरनापाल में बाल विवाह मुक्त सुकमा एवं मिशन वात्सल्य पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र आयोजित

VIKASH KHALKHO

क्रिश्चना नायक/सुकमा : सुकमा जिला प्रशासन, कलेक्टर सह-अध्यक्ष देवेश कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुकमा मुकुन्द ठाकुर और जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी शिवदास नेताम के निर्देशन में जिले को बाल विवाह मुक्त घोषित करने के उद्देश्य से लगातार जनजागरूकता अभियान संचालित कर रहा है। इसी कड़ी में आज नगर पंचायत दोरनापाल के सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण और कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में नगर पंचायत दोरनापाल की अध्यक्ष श्रीमती राधा मंडावी नायक, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र भदौरिया, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) दोरनापाल सुभाष शुक्ला, मुख्य नगर पालिका अधिकारी दोरनापाल एचआर गोंदे, जिला बाल संरक्षण अधिकारी जितेन्द्र सिंह सहित नगर पंचायत के सभी वार्ड पार्षद, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Read More : Bihar elections : तेज प्रताप यादव का नया राजनीतिक दांव: महुआ से लड़ेंगे चुनाव, जनशक्ति जनता दल ने जारी की 21 उम्मीदवारों की सूची

प्रशिक्षण सत्र में मिशन वात्सल्य, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) तथा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को बाल विवाह मुक्त सुकमा की शपथ दिलाई गई और नगर पंचायत दोरनापाल को बाल विवाह मुक्त नगर पंचायत घोषित करने हेतु प्रस्ताव पारित करने का अनुरोध किया गया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष श्रीमती राधा मंडावी नायक ने नगर के सभी वार्डों में बाल विवाह रोकथाम के विषय में सक्रिय जनजागरूकता एवं निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।

जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि वर्ष 2025 के दिसंबर माह तक सुकमा जिले की 64 ग्राम पंचायतों एवं एक नगरीय निकाय को बाल विवाह मुक्त घोषित किया जाए, ताकि प्रत्येक बालक-बालिका को सुरक्षित एवं सशक्त वातावरण मिल सके।

Read More : Gwalior News : ग्वालियर किले से नीचे उतरते वक्त हादसा: दीवार तोड़ झाड़ियों में गिरी कार, चालक गंभीर घायल

इस प्रशिक्षण सत्र और कार्यशाला के माध्यम से जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों और पार्षदों को बाल विवाह रोकथाम के प्रति सजग और जिम्मेदार बनाने का प्रयास किया गया। साथ ही इस पहल से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जिले की बालिकाओं को शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में समान अवसर प्राप्त हों और वे सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकें।

सुकमा जिला प्रशासन लगातार बाल विवाह रोकथाम और बच्चों के अधिकारों के प्रति जनजागरूकता अभियान चला रहा है। यह कार्यक्रम जिले में बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण और बच्चों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *