Gwalior News : ग्वालियर किले से नीचे उतरते वक्त हादसा: दीवार तोड़ झाड़ियों में गिरी कार, चालक गंभीर घायल

Gwalior News : ग्वालियर। शहर के ऐतिहासिक ग्वालियर किले से नीचे उतरते समय सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर किले की दीवार तोड़ते हुए नीचे झाड़ियों में जा गिरी। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Gwalior News : घटना ग्वालियर फोर्ट मार्ग की बताई जा रही है। मौके पर मौजूद सैलानियों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायल चालक को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कार मोड़ पर अचानक नियंत्रण खो बैठी, जिससे यह दुर्घटना हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वाहन को क्रेन की मदद से नीचे से निकाला जा रहा है।

Gwalior News : डॉक्टरों के अनुसार घायल चालक की हालत गंभीर बनी हुई है, उसका उपचार जारी है। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Janpad Panchayat Lailunga: छोटे-छोटे कामों के लिए भटक रहे ग्रामीण, रवि भगत ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Janpad Panchayat Lailunga: गौरी शंकर गुप्ता/लैलूंगा (रायगढ़): छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories