Bihar elections : तेज प्रताप यादव का नया राजनीतिक दांव: महुआ से लड़ेंगे चुनाव, जनशक्ति जनता दल ने जारी की 21 उम्मीदवारों की सूची

Parivesh
Bihar elections

Bihar elections : पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राजनीति में नया मोड़ सामने आया है। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल की पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में तेज प्रताप ने खुद महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। यह वही सीट है, जहां से वह पहले भी विधायक रह चुके हैं। इस घोषणा के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

 

जनशक्ति जनता दल ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

 

Bihar elections : जनशक्ति जनता दल द्वारा जारी की गई सूची में 21 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिनमें कई नए और युवा चेहरों को मौका दिया गया है। पार्टी का कहना है कि वह जनता से जुड़े मुद्दों और सामाजिक बदलाव को लेकर चुनावी मैदान में उतर रही है।

Bihar elections : तेज प्रताप यादव ने कहा कि उनकी पार्टी का मुख्य उद्देश्य युवाओं को राजनीति में नई दिशा देना और बिहार को विकास की राह पर आगे बढ़ाना है। उन्होंने यह भी कहा कि जनशक्ति जनता दल आम जनता की आवाज बनेगी और भ्रष्टाचार, बेरोजगारी तथा गरीबी जैसे मुद्दों पर ठोस काम करेगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *