Tuesday, September 22, 2026
Home Chhattisgarh Raipur News : पेस्ट्री शॉप की मालकिन से लाखों की ठगी….

Raipur News : पेस्ट्री शॉप की मालकिन से लाखों की ठगी….

Raipur News : रायपुर। राजधानी की टिकरापारा थाना क्षेत्र की रहने वाली किरण जैसवार 6 लाख रुपए की ठगी का शिकार हो गई। शिकायत में किरण ने बताया कि 2023 में खूशबू सोनी नामक महिला से उसका परिचय हुआ। उस समय किरण ने पेस्ट्री की छोटी दुकान चलानी शुरू की थी और भाठागांव बस स्टैंड के पास बड़ी दुकान खोलने की योजना थी।

READ MORE : खंडवा हादसा : नवरात्र विसर्जन ट्रॉली तालाब में गिरी, 11 की दर्दनाक मौत….पीएम मोदी ने किया मुआवजे का एलान

Raipur News : खूशबू ने किरण को यह भरोसा दिलाया कि वह एक सप्ताह में बैंक से मुद्रा लोन और दुकान दिला देगी। महिला के झांसे में आकर किरण ने आईडीएफसी बैंक में खाता खुलवाया और सभी चेकों पर हस्ताक्षर खूशबू को दे दिए।

READ MORE : Tikamgarh : अवैध शराब पकड़ी, ग्रामीणों ने की पिटाई – ठेकेदारों की दबंगई उजागर

करीब एक साल तक खूशबू लोन और दुकान के नाम पर बहाने बनाती रही। शिकायत में कहा गया है कि खूशबू और उसके साथी ने बस स्टैंड स्थित 17 नंबर दुकान दिखा कर रजिस्ट्री के लिए कार्यालय बुलाया, लेकिन रजिस्ट्री आज तक नहीं हुई। इसके अलावा, मुद्रा लोन के नाम पर कोरे कागजों पर हस्ताक्षर कर बैंक से 6 लाख रुपए निकाल लिए गए। नवंबर 2023 में 10 हजार रुपए भी ऑनलाइन ले लिए गए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here