Thursday, April 2, 2026
29.1 C
Raipur

Protest Against Police Action : हरदा प्रकरण पर गरमाई करणी सेना, सीहोर कलेक्ट्रेट का घेराव कर सौंपा ज्ञापन — दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Protest Against Police Action : ब्रहम सिंह मेवाड़ा, सीहोर। हरदा में करणी सेना पदाधिकारियों और उनके परिजनों के साथ हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को करणी सेना एवं सर्व समाज ने सीहोर कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया। बड़ी संख्या में एकत्रित होकर प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

सीहोर करणी सेना जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हरदा में हुई हीरा खरीददारी एवं धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में करणी सेना के हरदा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह राजपूत और उनके साथियों पर पुलिस ने न केवल लाठीचार्ज किया, बल्कि दूसरे दिन धर्मशाला में घुसकर करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर सहित अन्य सदस्यों पर भी बल प्रयोग किया गया, जो निंदनीय है।

प्रदर्शन में करणी सेना को परशुराम सेना सहित सर्व समाज का समर्थन प्राप्त हुआ। सभी संगठनों ने संयुक्त रूप से चेतावनी दी कि यदि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच नहीं करवाई गई, तो करणी सेना भोपाल में उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

ज्ञापन से पहले भारी पुलिस बल तैनात
किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सीहोर कलेक्ट्रेट परिसर में पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात रहा। इसके बावजूद करणी सैनिकों ने शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Read More : Indore News : फर्जी दस्तावेजों से खुला युवती के नाम पर बैंक खाता, फिर हुआ कुछ ऐसा की….

प्रमुख मांगें ज्ञापन में शामिल:

  • पुलिस द्वारा की गई कथित बर्बर कार्रवाई की न्यायिक जांच
  • दोषी अधिकारियों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई
  • धर्मशाला में घुसकर की गई कार्रवाई पर मानवाधिकार उल्लंघन का संज्ञान

ज्ञापन सौंपने के दौरान करणी सेना, परशुराम सेना और सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन की अगली रणनीति भोपाल में तय की जाएगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories